ग्वालियर, राष्ट्रबाण। महिलाओं खासकर लकड़ियों के साथ बढ़ रहे बलात्कार के मामलों को लेकर कांग्रेस नेता अलका लांबा सरकार से एक नया कानून लाने की मांग की है। उन्होंने नए कानून के साथ मांग की है कि सरकार बलात्कारियों को नपुसंक बनाए साथ हीं उन्हें फांसी की सजा होनी चाहिए। दरअसल यह बात उन्होंने इसे वक्त कही है जब भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और संदीप सिंह का मुद्दा गरम है। इन सभी मुद्दों के साथ उन्होंने भाजपा की केंद्र सरकार को भी जमकर घेरा है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को आरोप लगाया, ”महिलाओं, विशेषकर लड़कियों के खिलाफ अपराध बढ़ गए हैं और अब ये अनियंत्रित हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगया कि सत्तारूढ़ भाजपा से जुड़े नेता और मंत्री और सांसद इनमें शामिल हैं।” उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकारें (केंद्र और राज्य में) उन्हें बचा रही हैं। इन सरकारों को दो से तीन महीने में नाबालिग पीड़ितों से जुड़े बलात्कार के मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक और विशेष अदालतें स्थापित करनी चाहिए। कांग्नेस नेता ने कहा, ‘‘दोषियों को फांसी दी जानी चाहिए। उन्हें नपुंसक बनाने के लिए एक कानून बनाया जाना चाहिए। जब तक अपराधियों में भय पैदा नहीं होगा, अपराध होते रहेंगे। कांग्रेस बलात्कार पीड़ितों को न्याय दिलाने का काम करेगी, जबकि भाजपा महिलाओं के लिए घड़ियाली आंसू बहाती है।’’
लांबा ने दावा किया कि भाजपा सांसद और भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर कई महिला पहलवानों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं, लेकिन वह खुलेआम घूम रहे हैं, जबकि पीड़ित न्याय मांग रहे हैं।