Bhopal News: विस चुनाव के पहले शिवराज कैबिनेट का हुआ विस्तार

Rashtrabaan
Highlights
  • डेढ़ महिने के लिए 3 के विधायक बनाया गया बने मंत्री

भोपाल, राष्ट्रबाण। इस साल के अंत तक मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होना है। जिसको लेकर काफी समय से शिवराज कैबिनेट के विस्तार को लेकर चर्चाएं चल रही थी। पिछले कुछ समय से शिवराज कैबिनेट का विस्तार टल रहा था। चुनावी समय होने के कारण सीएम शिवराज प्रदेश के अलग-अलग जिलों में दौरे कर रहे थे। जिसके कारण शिवराज कैबिनेट के विस्तार काफी अटकलें आ रही थी। आखिरकार शनिवार को शिवराज कैबिनेट का विस्तार कर दिया गया। एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने राज्य विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले शनिवार को भारतीय जनता पार्टी के तीन विधायकों को मंत्रियों के रूप में शामिल करके अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है। इसके साथ ही सीएम के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में अब 34 सदस्य हो गए हैं। तो वहीं राज्य के राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने सुबह करीब नौ बजे यहां राजभवन में तीन विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई। पूर्व मंत्री, ब्राह्मण नेता और विंध क्षेत्र के रीवा से चार बार विधायक राजेंद्र शुक्ला, महाकौशल क्षेत्र के बालाघाट से सात बार विधायक एवं मध्य प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन और बुंदेलखंड क्षेत्र में टीकमगढ़ जिले के खरगापुर से विधायक राहुल लोधी ने मंत्री पद की शपथ ली।

- Advertisement -

राजेन्द्र शुक्ला और गौरीशंकर बिसेन ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार शुक्ला और बिसेन ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली, वहीं लोधी ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें अभी तक विभागों का आवंटन नहीं किया गया है। लोधी भाजपा की वरिष्ठ नेता उमा भारती के भतीजे हैं। गौरशंकर बिसेन और राहुल लोधी अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय से हैं, जो मध्य प्रदेश की आबादी का 45 प्रतिशत से अधिक है। शुक्ला के शामिल होने से विंध क्षेत्र से मंत्रियों की संख्या चार हो जाएगी जबकि बिसेन के आने से महाकौशल इलाके से दो तथा लोधी के शामिल होने से बुंदेलखंड से मंत्रियों की संख्या पांच हो जाएगी। तो वहीं केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के छोटे भाई जालम सिंह और भाजपा एससी (अनुसूचित जाति) मोर्चा के अध्यक्ष लालसिंह आर्य के नाम भी चर्चा में थे लेकिन वे कैबिनेट में जगह नहीं बना सके। मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ भाजपा ने तीन महीने से भी कम समय में होने वाले चुनावों से पहले मध्य प्रदेश में जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को संतुलित करने की कोशिश की है। मध्य प्रदेश में पिछला विधानसभा चुनाव 28 नवंबर, 2018 को हुआ था।

- Advertisement -

शपथ लेने के बाद मंत्रियों ने कहा…
शपथ लेने के बाद मध्यप्रदेश के नवनियुक्त मंत्री राहुल लोधी ने कहा कि पार्टी ने हम पर जो भरोसा जताया है, उसके लिए बुन्देलखण्ड में यथासंभव प्रयास करेंगे। अच्छा प्रदर्शन करने के लिए डेढ़ महीना काफी है। मुख्यमंत्री ने सही समय पर सही फैसला लिया है… हमारी प्राथमिकता होगी कि बुंदेलखण्ड को मजबूत किया जाए और उसके विकास के लिए काम किया जाए। दूसरे नवनियुक्त मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि हमारी प्राथमिकता प्रदेश का विकास और जनता का कल्याण होगी। शपथ लेने वाले तीसरे मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि हम निगरानी करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि सभी विकास कार्य और जन कल्याण योजनाएं नीचे तक पहुंचें…हम पार्टी की सभी अपेक्षाओं को पूरा करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!