भारी बारिश से हिमाचल प्रदेश हुआ जलमग्न, प्रशासन ने भारी बारिश का जारी किया अलर्ट

Rashtrabaan
Highlights
  • अगले दो दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना

नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। भारत के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। ऐसे में हिमाचल प्रदेश में मॉनसून का प्रकोप देखा जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में रविवार को जारी भारी बारिश के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि सोमवार को भी यह सिलसिला जारी रहेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, ”अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।” पहाड़ी राज्य में भारी बारिश के कारण बड़े पैमाने पर भूस्खलन और बाढ़ आ गई है। अब तक 200 से अधिक सड़कें बंद हो गई हैं। रविवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के दकेश में भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग 205 अवरुद्ध हो गया। खबरों के मुताबिक, घटना में दो ट्रक और एक हल्का मोटर वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

- Advertisement -

क्या कहती है टूरिस्ट और रेलवे पुलिस ने

- Advertisement -

इस समंध में स्थानीय पुलिस प्रशासन का कहना है कि “भूस्खलन के कारण दकेश में एनएच 205 पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया। दो ट्रक और एक एलएमवी क्षतिग्रस्त हो गए। एक वैकल्पिक मार्ग खारसी के माध्यम से दारलामोड़ से बेरी तक है।”
शिमला पुलिस के अनुसार, क्षेत्र में भूस्खलन के कारण कनलोग के पास टूटीकंडी-फागली बाईपास, एडवर्ड स्कूल के पास कार्ट रोड, बेओलिया के पास मेहली-बड़ागांव-शोघी राजमार्ग और हीरानगर के पास शिमला-मंडी एनएच 205 अवरुद्ध हो गए हैं। शनिवार को राज्य के सोलन जिले में परवाणु के पास चक्की मोड़ पर NH-5 को भूस्खलन के कारण अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। अधिकारियों के मुताबिक मरम्मत का काम चल रहा है।

- Advertisement -

हिमाचल पुलिस की सूचना..

- Advertisement -

शनिवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नागरिकों को एक सलाह जारी की और उन्हें अनावश्यक यात्रा से बचने और रात में यात्रा नहीं करने के लिए कहा। पुलिस ने कहा, “राज्य में लगातार बारिश के कारण चट्टानें खिसकने और भूस्खलन की खबरें आ रही हैं। अनावश्यक यात्रा से बचें। इसके अलावा उन क्षेत्रों में रात में यात्रा करने से बचें जहां सड़कें ठीक नहीं हैं, क्योंकि भूस्खलन और चट्टानें दिखाई नहीं दे रही हैं। स्मार्ट रहें- सुरक्षित रहें।”

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!