Jabalpur News: कैलाश विजयवर्गीय को नामंजूर कमलनाथ का भाजपा में शामिल होना, कमलनाथ के सवाल पर दिए दो टूक जवाब

Rashtrabaan

जबलपुर, राष्ट्रबाण। कमलनाथ के भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच भाजपा नेता कैलाश विजय विजय वर्गीय ने दो टूक जवाब देते हुए उनकी एंट्री पर रोक लगा दी है। दरअसल मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता कमलनाथ के भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने की अटकलों तेज थीं। लेकिन उनके करीबी कहे जाने वाले सज्जन सिंह वर्मा ने इन सभी अटकलों पर विराम लगा दिया था। वहीं मोहन सरकार में मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय ने दो टूक कहा कि उनकी पार्टी को कांग्रेस के इस वरिष्ठ नेता की जरूरत नहीं है और बीजेपी के दरवाजे कमलनाथ के लिए बंद हैं। विजयवर्गीय ने संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने कहा था कि हमारी पार्टी में कमलनाथ की कोई जरूरत नहीं है और यही वजह है कि उनके लिए दरवाजे बंद हैं।’ पिछले सप्ताह मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनके सांसद बेटे नकुल नाथ के नई दिल्ली पहुंचने के बाद से ही अटकलें तेज हैं। इससे पहले भाजपा के मध्य प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा था कि जो लोग कांग्रेस में भगवान राम की उपेक्षा से दुखी हैं वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। कमलनाथ और उनके बेटे के भाजपा में जाने की अटकलों को उस समय और ज्यादा बल मिल गया जब छिंदवाड़ा से सांसद नकुलनाथ ने अपने एक्स बायो से कांग्रेस का नाम हटा दिया था। अटकलें थीं कि कमलनाथ कई कांग्रेस विधायकों को भी भाजपा में शामिल करा सकते हैं।

- Advertisement -

सिख दंगो को लेकर हो रहा विवाद…

बताया जाता है कि कमलनाथ के नाम पर भाजपा में एक राय नहीं बन सकी। आपातकाल और सिख विरोधी दंगों को लेकर भाजपा कमलनाथ पर कई आरोप लगाती रही है। ऐसे में पार्टी में कई नेताओं ने कमलनाथ के नाम पर विरोध जताया। विजयवर्गीय भी इनमें से एक हैं। कमलनाथ पर संशय के बीच, उनके गढ़ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से पार्टी के कई स्थानीय नेता बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए।

- Advertisement -
error: Content is protected !!