नूहं साम्प्रदायिक हिंसा के बाद एक्शन में खट्टर सरकार, रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ चला बुलडोजर

Rashtrabaan

हरियाणा, राष्ट्रबाण। नूंह में 31 मार्च को ब्रजमंडल यात्रा पर हमले के बाद मेवात से गुरुग्राम तक हिंसा भड़क उठी थी घटना के 5 दिनों बाद खट्टर सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। दरअसल हरियाणा के नूंह में हिंसा के बाद अब इसके गुनहगारों की तलाश चल रही है। ऐसे में शुरुआती जांच में रोहिंग्या मुसलमानों के भी हिंसा में शामिल होने की बात सामने आने के बाद प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करके रह रहे रोहिंग्या मुसलमानों के खिलाफ बुलडोजर चला दिया है। बुलडोजर से उनकी बस्ती को उजाड़ दिया गया। जानकारी बीके मुताबिक पुलिस ने तावडू में बसे रोहिंग्याओं और अवैध घुसपैठियों के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाया है। जांच में सामने आया है कि ये लोग हिंसा में शामिल थे। इन रोहिंग्याओं ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की जमीन पर अवैध कब्जा किया हुआ था। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में ये लोग हिंसा में शामिल पाए गए। ऐसे में पुलिस ने उन्हें जगह खाली करने को कहा था। दरअसल इस बस्ती में दर्जनों रोहिंग्या परिवार निवास कर रहे थे। जिनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया है यह लोग कबाड़,एवं कचरा बीनने का कार्य किया करते हैं। ज्ञात हो कि नूहं हिसा में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई तो दर्जनों घायल हो गए थे। सैकड़ों वाहनों को आग के हवाले कर दिया गया तो कई दुकानें लूट ली गईं।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!