मध्य प्रदेश सरकार का बड़ा फैसला : जहां-जहां श्रीराम व कृष्ण के पड़े चरण, वे होंगे तीर्थ स्थल

Rashtrabaan

श्योपुर, राष्ट्रबाण। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में जहां जहां भगवान राम व श्रीकृष्ण के चरण पड़े, उस भूमि पर तीर्थ स्थापित होंगे। राम-कृष्ण की इस पावन भूमि पर हम उनके सभी पद चिन्हों पर तीर्थ बनाएंगे। श्रीराम की पावन भूमि चित्रकूट में भी समस्त धाम बनाए जाएंगे तथा रामपथ गमन के समस्त स्थान को तीर्थ के रूप में स्थापित करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि श्री कृष्ण ने अपने जीवन में जन्म के पूर्व से लेकर अपने जीवन तक जो आदर्श स्थापित किये हैं, वह हमारे लिए मार्गदर्शक हैं।

- Advertisement -

कांजी हाउस जैसी व्यवस्था खत्म करेंगे

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गोपाल नाम भी उनका गोपालन से पड़ा है और आज हम सब भी गोपाल ही हैं। मध्य प्रदेश की 8:30 करोड़ जनता गोपाल ही है, क्योंकि हम सब गायें पालते हैं। उसका संरक्षण करते हैं, हमारी सरकार ने निश्चय किया है कि कांजी हाउस जैसी व्यवस्था को खत्म करेंगे और हर जिले में बड़ी गौशालाएं बनाएंगे। गौमाता में 33 करोड़ देवी- देवता बसते हैं और उनके संरक्षण, उनके आशीर्वाद के लिए हम उनको बेहतर व्यवस्थाएं देंगे।

- Advertisement -

इसकी भी घोषणा

वे विजयपुर तहसील में आयोजित भागवत कथा में बोल रहे थे। स्थानीय विधायक और कैबिनेट मंत्री श्री रामनिवास रावत की मांग पर 15 ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को स्वीकृति प्रदान की। दो सिचाई परियोजनाओं को भी मंजूरी दी गई, जिसके तहत डोकर का बांध एवं लोड़ी का बांध निर्माण कराए जाने की घोषणा की गई।

error: Content is protected !!