दिल्ली के गोकुलपुरी रेलवे स्टेशन में बड़ा हादसा, छज्जा गिरने से कुछ लोगों के दबने की आंशका

Rashtrabaan

    नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। दिल्ली में एक बड़ा हादसा सामने आया है। दरअसल यहां पर गोकुलपुरी मेट्रो स्टेशन में छज्जा गिरने से कुछ लोगों की दबने की खबर आ रही है। दरअसल दिल्ली मेट्रो फेज 4 के निर्माणाधीन स्टेशन के पास कुछ हिस्सा गिरने की बात सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। यह घटना सुबह 11 बजे हुई है। मेट्रो स्टेशन के छज्जे का यह हिस्सा सड़क की तरफ गिरा है। इस हादसे में 3-4 लोग जख्मी हो गए थे। एक शख्स छज्जे के मलबे में दब गया था। इस शख्स को गंभीर चोट आई है। हालांकि, अन्य लोग मामूली तौर से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस कर्मियों और वहां मौजूद लोगों ने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाल लिया। जब मेट्रो स्टेशन का छज्जा गिरा तब एक शख्स जब स्कूटी से जा रहा था तब ही उसपर छज्जे का मलबा गिर गया। घायल शख्स को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। घायल शख्स की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जेसीबी की मदद से घटनास्थल के पास से मलबा हटाया जा रहा है। स्थानीय पुलिस और मेट्रो के कर्मचारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस मामले में कानून के मुताबिक केस भी दर्ज किया जाएगा। घटना के बाद आगे की जांच की जा रही है।

    error: Content is protected !!