घर के बहार खेल रहे बच्चे को स्कूल वैन ने मारी टक्कर: मौत,पुलिस ने वेन को जब्त किया

Rashtrabaan

इंदौर, राष्ट्रबाण। इंदौर में शनिवार को एक सड़क हादसे में मासूम ने जान गवा दी, दरअसल घटना उस समय घटित हुई है जब बच्चा घर के बहार खेल रहा था उसी दौरान तेज रफ्तार से आ रही स्कूल वैन ने उसे टक्कर मार दी। उक्त घटना इंदौर के परदेशीपुरा इलाके की बताई जा रही है। यहां ओर रहने वाले 9 साल के एक बच्चे को निजी स्कूल की वैन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसक उपचार के लिये एमवाय अस्पताल ले जाया गया। रात में उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि बच्चा यहां अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। पुलिस के मुताबिक घटना जनता क्वार्टर इलाके की है। शनिवार शाम करीब 5 बजे आशीष (9) पुत्र गणेश शर्मा को घर के बाहर खेलने के दौरान विकास विद्या निकेतन की वैन ने टक्कर मार दी। इस दौरान वैन को लोगों ने रोक लिया। घायल आशीष को उपचार के लिये एमवाय अस्पताल भेजा गया। रात में उसने दम तोड़ दिया। परिवार के लोगों ने बताया कि आशीष क्लास 3 में अन्य स्कूल में पढ़ाई करता था। कुछ देर पहले ही वह भी स्कूल से घर पहुंचा था। शाम को दोस्तों के साथ खेलने के लिये बाहर निकला तभी हादसे का शिकार हो गया। परदेशीपुरा पुलिस ने वेन को जब्त किया है।

- Advertisement -
error: Content is protected !!