Seoni News : वोटिंग के पहले मिला कांग्रेस को जोरदार झटका, नपा उपाध्यक्ष के वार्ड से सैकड़ो लोगो ने थामा भाजपा का दामन

Rashtrabaan
Highlights
  • नगर भाजपा दक्षिण मंडल के अंबेडकर वार्ड में सैकड़ो युवाओं ने आज भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली
  • इसी वार्ड से है कांग्रेस की नगर पालिका उपाध्यक्ष, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी के करीबी है उपाध्यक्ष पति

सिवनी, राष्ट्रबाण। चुनाव तारीख की उल्टी गिनती शुरू हो गई है तो एन चुनाव के पहले कांग्रेस के लिए एक बड़ा झटका देने वाली खबर सामने आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अंबेडकर वार्ड से सैकड़ो की संख्या में लोगो ने भाजपा का दामन थामा है। बता दे की इसी वार्ड से नगर पालिका उपाध्यक्ष डॉली अमित डागोर पार्षद है। कांग्रेस के कद्द्वार नेता और कांग्रेस प्रत्याशी के चाचा संतोष नानू पंजवानी के करीबी अमित डागोर के वार्ड से सैकड़ो लोगो ने सामूहिक रूप से भाजपा की सदस्यता लेना कांग्रेस के लिए बड़ा झटका हो सकता है। ज्ञात हो की पार्षद चुनाव में भी पवमे परिवार ने कांग्रेस को बड़ी टक्कर दी थी और इस वार्ड में कांग्रेस के बड़े नेताओ ने ताकत झोकने के बाद भी बहुत कम वोटो से जीत दर्ज की थी।

- Advertisement -

इस अवसर पर सिवनी विधानसभा से लोकप्रिय प्रत्याशी श्री दिनेश राय मुनमुन, नगर भाजपा दक्षिण मंडल के अध्यक्ष अभिषेक दुबे, भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष युवराज रहंगडाले, वरिष्ठ नेता गोपाल पवमे, श्रीमती भारतीय हिमाचल पवमे, नगर पालिका में पार्षद एवं नगर उपाध्यक्ष राजेश राजीव यादव, नगर महामंत्री बादल बैन, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष राजा बघेल, नगर महामंत्री युवा मोर्चा मयंक पवमे, घुडन जंघेला, वार्ड अध्यक्ष गजेंद्र आवले, सुशील कांगड़े, सुनील डेहरिया,अज्जू कश्यप,अशोक कश्यप,सोनू यादव,राजेश,हरिओम,भरत ,भोला, हरि प्रजापति,ऋषि प्रजापति, अमन ,योगेश,देबू सनकत,बाशु सनकत, नितिन ,राजा सनोडिया, मंजू कश्यप,रानू यादव, बादल सनकत, अमन यादव, शानू पवमे, हर्ष बैन, लकी बैन, बट्टू केमे, विकाश कश्यप, हर्षति कटारे, विशाल कटारे, गन्नू बैन, गोबिंदा प्रजापति, गोलू प्रजापति, शिवा ,आयुष, सहित भारी संख्या मे नागरिक व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!