Seoni News : उत्कृष्ट विद्यालय का हिटलर प्राचार्य, स्कूल में चला रहा तानाशाही ; मनमर्जी से फ़ीस बढ़ाने और प्रवेश देने आरोप

Rashtrabaan

सिवनी, राष्ट्रबाण। जिले में उच्च गुणवत्ता शिक्षा के लिए उत्कृष्ट विद्यालय अपनी अलग पहचान रखता है। लेकिन सिवनी उत्कृष्ट विद्यालय इन दिनों प्राचार्य महेश कुमार गौतम की तानाशाही और मनमर्जी की वजह से अपनी अलग पहचान बना रहा है। स्कूल प्रशासन में प्राचार्य महेश कुमार गौतम पर कई गंभीर आरोप है जिससे स्कूल को बदनामी का सामना करना पड़ रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में प्राचार्य महेश कुमार गौतम नियमो को दरकिनार कर अपनी हिटलरशाही चला रहा है। प्राचार्य द्वारा नियमो को जूते की नोक पर रखते हुए एक छात्र को सीधे कक्षा 12 वी में दाखिला दे दिया गया। जबकि नियम अनुसार उत्कृष्ट विद्यालय में सीधे 12 वी में दाखिला नहीं दिया जा सकता, स्कूल से 11 वी कक्षा में उत्तीर्ण छात्र को दाखिला दिया जाता है। शासकीय कर्मचारी, अधिकारी के स्थान्ततरण होने की दशा में सीधे 12 वी कक्षा में दाखिला दिए जाने का प्रावधान है किन्तु जिले में रहते हुए किसी अन्य स्कूल से 11 वी कक्षा उत्तीर्ण छात्र को 12 वी में दाखिला देने का प्रावधान नहीं है।

उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के प्राचार्य ने नियमो को रौंदते हुए मिशन कन्या शाला से उत्तीर्ण छात्रा को उत्कृष्ट विद्यालय में 12 वी कक्षा में प्रवेश दे कर नियमो की धज्जियां उड़ा दी। प्राचार्य महेश कुमार की हिटलरशाही के खिलाफ नगर के एक युवक ने दिनांक 19/06/2025 को जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी सिवनी से शिकायत कर जांच की मांग की है। शिकायत में युवक ने प्राचार्य पर शिक्षण संचनालय के नियमो नीति की अव्हेलना करते हुए इशिका पिता नरेंद्र को सीधे कक्षा 12 वी में दाखिला देने के आरोप लगाया है, जबकि छात्रा 11 वी कक्षा मिशन कन्या शाला में अध्ययनरत थी।

स्कूल की फ़ीस बढ़ाने में भी मनमर्जी के आरोप

स्कूल विकास के नाम पर मनमानी करते हुए प्राचार्य ने फ़ीस बढ़ा कर अभिभावकों की जेब में अतिरिक्त बोझ डाल दिया है। प्राचार्य महेश कुमार गौतम की मनमानी के आगे कोई नियम कानून मायने नहीं रखते और वह अपनी मर्जी से फ़ीस बढ़ाने का तुलगि फरमान दे देते है। स्कूल सूत्रों की माने तो उत्कृष्ट विद्यालय में प्राचार्य महेश कुमार गौतम द्वारा इस वर्ष 9 वी और 11 वी कक्षा की पचास रुपये फ़ीस बढ़ा दी गई है। फ़ीस बढ़ाने के बाद सिवनी उत्कृष्ट विद्यालय पुरे महाकौशल में सबसे अधिक फ़ीस वाला स्कूल माना जा रहा है।

जातिवाद को बढ़वा देने के आरोप

सूत्रों की माने तो स्कूल में प्राचार्य महेश गौतम जातिवाद को बढ़ावा देते है। वह स्वजातीय स्टॉफ का समर्थन करते है। इस वजह से स्कूल के अन्य समाज के शिक्षक प्राचार्य के सौतेले व्यवहार का शिकार होते है। सूत्र तो यह भी बताते है की बाहरी स्कूल में सामाजिक शिक्षकों से संपर्क कर महेश गौतम उनके स्थान्तरण में अपनी जान पहचान और राजनैतिक रसूख का उपयोग कर उन्हें लाभ देते है। बताया जाता है कि उत्कृष्ट विद्यालय में अधिकांश स्टॉफ एक समाज विशेष है।

प्राचार्य पर लग चुके है बलात्कार की कोशिश के आरोप

उत्कृष्ट विद्यालय के प्राचार्य महेश कुमार गौतम पर पूर्व में छात्रा के साथ बलात्कार की कोशिश के आरोप लग चुके है। बताया जाता है की प्राचार्य द्वारा छात्रा को अपने चेंबर में बुलाकर उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया गया था। जिसकी जानकारी छात्रा द्वारा अपने परिजनों को दी गई और परिजनों ने इसकी शिकायत की जिसके बाद पुलिस मामला कायम कर महेश गौतम पर कार्यवाही की थी हालांकि इस मामले में न्यायालय द्वारा महेश कुमार गौतम को दोषमुक्त कर दिया गया है।

error: Content is protected !!