Seoni News : अवैध रेत परिवाहन की जानकारी देने से खनिज अधिकारी का परहेज

Rashtrabaan
फाइल फोटो
Highlights
  • कार्यवाही करने का अधिकार, जानकारी देने का नहीं
  • कलेक्टर बोले आप छापो, कार्यवाही होगी
  • अवैध रेत परिवाहन में कांग्रेस नेता देवी सिंह के नाम की चर्चा

सिवनी, राष्ट्रबाण। कुरई थाना अंतर्गत बादलपार क्षेत्र में इन दिनों जोरो से रेत का अवैध उत्खनन कर परिवाहन किया जा रहा है जिससे शासन को लाखो रूपये के राजस्व का नुकसान हो रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बादलपार क्षेत्र में कुछ राजनैतिक लोग क्षेत्र में बिना खदान स्वीकृति के ट्रैक्टर ट्राली से रेत का निकाल कर बेच रहे हैं।

- Advertisement -

बताया जाता है कि खनिज विभाग द्वारा दिनांक 5 अक्टूबर को बादलपार क्षेत्र में रेत चोरो पर कार्यवाही करते हुए दो ट्रैक्टर ट्राली वाहन जप्त किये। लेकिन आश्चर्य की बात यह है की इस कार्यवाही की जानकारी देने से खनिज निरीक्षक बच रहे है। जब इस संबंध में ‘राष्ट्रबाण’ जिला कलेक्टर क्षितिज सिंघल से चर्चा की तो उन्होंने कहा की आप खबर प्रकाशित करे कार्यवाही होगी।

- Advertisement -

कांग्रेस नेता का नाम आ रहा सामने
रेत चोरी के मामले में कांग्रेस नेता का नाम सामने आ रहा है। सूत्र बताते है की क्षेत्र में कांग्रेस नेता देवीसिंह द्वारा बिना स्वीकृति के खदानों से मजदूरों से रेत निकाल कर उसका अवैध परिवाहन करते है इसके लिए कांग्रेस नेता पूरी गैंग बना कर काम करते है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!