Sheopur News: चीतों के लिए काल बना कूनो पार्क

Rashtrabaan
Highlights
  • एक और की मौत, 4 महीने में आठवें चीते की हुई मौत

श्योपुर, राष्ट्रबाण. कूनो नेशनल पार्क में फिर एक और चीते की मौत हो गई। शुक्रवार की सुबह मेल चीता सूरज का शव मिला। पिछले चार महीने में कूनो में 8 चीतों की मौत हो चुकी है, वही इस सप्ताह में मरने वाला ये दूसरा चीता है। अधिकारियों ने बताया कि वे चीता सूरज की मौत के सही कारण का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। इससे पहले बीते मंगलवार को एक नर चीता तेजस की जान जा चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार मादा चीता के साथ हिंसक लड़ाई में वह जख्मी हो गया था। जिसके चलते उसकी जान गई थी।

- Advertisement -

दो चीतों हुई थी हिंसक झड़प
बताया जाता है कि हाल ही में तेजस और सूरज चीते के बीच हिंसक झड़प हुई थी। झड़प के दौरान तेजस की गर्दन पर गहरा घाव हो गया था जिससे मंगलवार को उसकी मौत हो गई। वहीं इस संघर्ष में सूरज भी गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका आज शव मिला। इसके अलावा अग्नि नाम का चीता भी घायल है, उसके पैर में फैक्चर है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!