Sheopur News: कभी विलुप्ति की कगार पर पहुँच गए थे गिद्ध, अब 500 के पार पहुँचा गिद्धों का कुनबा

Rashtrabaan

श्योपुर, राष्ट्रबाण। श्योपुर में चल रही गिद्धों की गड़ना में इजाफा हुआ है। कभी विलुप्ति की कगार पर पहुँच चुके शिकारी गिद्धों की सँख्या एक बार फिर बढ़ गई है। राज्यव्यापी गिद्ध गणना में जिले के दोनों डिवीजन में आने वाले जंगल मेंं तीन दिन से चल रही गिद्धों की गणना रविवार को पूरी हो गई है। गणना में सभी को खुश करने वाले आंकड़े सामने आए हैं। रविवार की सुबह जंगल में गिद्धों की गणना करने के लिए पहुंची वन विभाग की टीम को सामान्य वन मंडल के जंगल में 100 से ज्यादा गिद्ध मिले है। वहीं कूनो वन मंडल के जंगल में 400 से ज्यादा गिद्ध दिखे है। वन विभाग के अफसरों ने तीन दिन चली गिद्ध गणनों के दौरान अलग-अलग दिन मिले गिद्धों की संख्या के आंकडे एकत्रित करके भोपाल भेज दिए गए है। यहां बता दें कि गिद्धों की प्रदेश स्तरीय गणना 16 फरवरी से शुरू हुई है। इसके तहत श्योपुर जिले के जंगल में भी गिद्धों की गणना के लिए तीन दिन से वन विभाग की टीमे सर्वे करने के लिए पहुंच रही है। कूनो वन मंडल के अधीन आने वाले जंगल में कूनो वन मंडल की टीमे शुक्रवार की तरह शनिवार और रविवार को भी निर्धारित क्षेत्रों में गिद्धों की गणना के लिए पहुंची। इस दौरान वन विभाग की टीम को गिद्धों की सँख्या पहले दिन 250 मिली लेकिन जब रविवार को अंतिम गड़ना की गई तो उसमें गिद्धों की सँख्या बढ़कर 400 हो गई। सँख्या में इजाफा बढ़ता देख वन विभाग भी अति उत्शाहीत है।

वर्ष 2021 में गिद्धों की सँख्या थी 335…

वर्ष 2021 में कुनो के जंगल में गिद्ध की गड़ना के दौरान उनकी सँख्या मात्र 335 थी, लेकिन देखते ही देखते अब इनकी सँख्या बढ़ गई है। जबकि सामान्य वन मंडल का अमला मायूस दिख रहा है। क्योंकि सामान्य वन मंडल की टीम को गणना के दौरान 100 के आसपास की गिद्ध मिले है। हालांकि पहले दिन की गणना के दौरान सामान्य वन मंडल की टीम को 90 के आसपास गिद्ध मिले थे, लेकिन शनिवार और रविवार को 100 से ज्याद गिद्ध दिखे है। जबकि वर्ष 2021 में हुई गणना के दौरान सामान्य वन मंडल के जंगल में 290 के आसपास गिद्ध मिले थे।

error: Content is protected !!