उज्जैन, राष्ट्रबाण। धर्मनगरी उज्जैन में शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है। दरअसल यहां 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला को एक ऑटो ड्राइवर ने घर छोड़ने के बहाने सुनसान इलाके में ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मामला 19 मार्च का बताया जा रहा है। महिला शुक्रवार उज्जैन शहर के महाकाल थाना पहुंची और ऑटो ड्राइवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि उज्जैन के बेगमबाग में रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला महाकाल थाना क्षेत्र में रहती है। उसने पुलिस को बताया कि पति बीमार रहता है। उसके तीन बच्चे हैं। इसलिए वह लोगों के घरों में झाडू पोछा लगाने का काम करती है। 19 मार्च की रात 9.30 बजे काम निपटाकर महिला अपने घर जा रही थी। इस दौरान रास्ते में ऑटो चालक सलमान ने महिला को घर छोड़ने के लिए कहा और बताया कि में आपको जानता हूं, बैठ जाओ। वृद्ध महिला ऑटो चालक की बातों में आ गई और उसके साथ चली गई। बदमाश महिला को घर न ले जाते हुए हरि फाटक ब्रिज होते हुए जीवनखेड़ी की तरफ सुनसान इलाके में ले गया। यहां ऑटो चालक ने वृद्धा से दुष्कर्म किया और बाद में उसे रास्ते में छोड़कर भाग गया। महिला ने शुक्रवार को महाकाल थाने पहुंचकर आरोपी ऑटो चालक सलमान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। फिलहाल ऑटो चालक फरार बताया जा रहा है। इस मामले पर जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत राठौड़ ने बताया कि महाकाल थाने पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने ऑटो चालक के खिलाफ फिर दर्ज कराई है। मामले में आरोपी को सघनता से तलाश किया जा रहा है। आरोपी को हिरासत में लेकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Ujjain News: सलमान बना हैवान, 60 साल की बुजुर्ग महिला से किया दुष्कर्म , सुनसान जगह पर दिया घटना को अंजाम
