Chhindwara News: अमरवाड़ा भाजपा प्रत्याशी मोनिका बट्टी का हुक्का पीते वीडियो वायरल, देखिये वीडियो

Rashtrabaan

छिंदवाड़ा, राष्ट्रबाण। कमलनाथ का गढ़ कहे जाने वाले छिंदवाड़ा में एक भाजपा प्रत्याशी का हुक्का पीते हुए वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। दरअसल यह वीडियो इसलिये खास हो गया है क्योंकि हुक्का पीने वाली भाजपा प्रत्याशी कुछ दिनों पहले ही गोंडवाना से भाजपा में शामिल हुई थीं और उन्हें अमरवाड़ा से भाजपा का प्रत्याशी नियुक्ति कर दिया गया। ज्ञात हो कि मोनिका बट्टी गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के पूर्व विधायक मनमोहन शाह बट्टी की पुत्री हैं। जबकि कोरोना काल मे मनमोहन शाह बट्टी की अचानक मौत होने के बाद मोनिका ने गोंडवाना पार्टी का दायित्व संभाला था, लेकिन कुछ समय बाद भाजपा की नीति से प्रभावित होकरब उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निवास पर पहुँचकर भाजपा की सदस्यता ली थी। अब अचानक मोनिका बट्टी का हुक्का पीते हुए वीडियो वायरल होने के बाद राजनीति में नया उबाल आ गया है।

- Advertisement -

वीडियो में दिखाई दे रहीं मोनिका

- Advertisement -

दरअसल वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि मोनिका बट्टी अपने 2 पुरुष मित्र के साथ बैठकर हुक्का पी रही हैं। जबकि उनका कोई वीडियो बना रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनिका हुक्का पीते हुए कुछ बोल भी रही हैं। बहरहाल अमरवाड़ा विधानसभा से भाजपा की प्रबल दावेदार माने जानी वाली मोनिका का यह वीडियो अब रजनीति में कौनसा करवट लेता है यह तो आगामी विधानसभा चुनाव में ही पता चलेगा।

- Advertisement -

क्या कहती हैं मोनिका..

- Advertisement -

दरअसल जब मोनिका बट्टी का हुक्का पीते हुए वीडियो वायरल हुआ तो राष्ट्रबाण ने उनसे बात की, जिसपर उन्होंने कहा कि हुक्का पीने में कोई बुराई नही है, पहले के जमाने मे राजा महाराजा भी हुक्का पिया करते थे। ये वीडियो एडिट किया गया है, ओर विरोधियों की चाल है।

error: Content is protected !!