Gwalior News: खरगोन कलेक्टर की पत्नी से चेन स्नैचिंग, गले पर झपट्टा मारकर ले गए सोने की चेन ओर पेंडिल

Rashtrabaan

ग्वालियर,राष्ट्रबाण। लुटेरों के हौसले इतने बढ़ते जा रहे हैं कि पॉश इलाकों में भी वह चलती महिलाओं से लूट( स्नैचिंग) जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। इस बार तो लुटेरों ने कलेक्टर की पत्नी से लूट कर दी है। जिसके बाद से ग्वालियर पुलिस पूरी तरह से हिली हुई है। दरअसल घटना रविवार सुबह की है जब कलेक्टर खरगोन कलेक्टर शिवराज वर्मा की पत्नी पुष्पा सिंह रोज की तरह मॉर्निंग वॉक पर कलेक्ट्रेट रोड की तरफ से निकली थी, वापस आते समय में अभी विंडसर हिल्स रोड व MPCT कॉलेज के पास से गुजर रही थी। तभी एक व्यक्ति ने पीछे से मेरी तरफ आकर झपट्‌टा मारा और मेरे उनके गले से सोने की चेन, पैंडल खींचकर आगे की तरफ भागा। करीब 70 से 80 मीटर की दूरी पर उसका एक साथी बाइक लेकर खड़ा था, जिसके साथ बैठकर वह मॉडल टाउन की ओर भाग गया। इस घटना की जानकारी लगते ही ग्वालियर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू किए जहां पुलिस को 24 घँटे बाद घटना के सीसीटीवी फुटेज हाथ लगे। कैमरों से दो फुटेज मिले हैं। जिसमें बाइक पर सवार दो लुटेरे नजर आए हैं। यह MPCT कॉलेज के पास रोड पर जाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही वहां आते भी दिख रहे हैं। अब पुलिस आगे के सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है जिससे इनका रूट मैप बनाया जा सके।

- Advertisement -

महिला सुरक्षा पर उठ रहे सवाल..
कलेक्टर की पत्नी के बाद महिला सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं ग्वालियर में महिलाओं की सुरक्षा की बात करें तो बीते दो महीने में सबसे ज्यादा असुरक्षित इलाका मुरार थाना का माल रोड और सिंहपुर रोड रही है। मुरार में चार लूट की वारदात हो चुकी हैं। जिनमें बदमाशों ने चेन और मंगलसूत्र लूटे थे, वो बात अलग है कि पुलिस इन मामलों का खुलासा कर चुकी है।

डेढ़ तोले की की चेन व पेंडिल पर किया हाथ साफ…
पुष्पा सिंह ने बताया कि चेन लुटने वाला एकहरे बदन का सांवले रंग का नई उम्र का बदमाश था और उसके द्वारा लूटी गई चेन करीब डेढ़ तोला वजनी थी। उसमें सोने का पेंडल भी था। वह आरोपी को सामने से देखेंगी तो पहचान लेंगी।

- Advertisement -
error: Content is protected !!