Seoni News : सिवनी में एक बार फिर महसूस हुए भूकम्प के झटके, तेज आवाज के साथ हिली धरती

Rashtrabaan

सिवनी, राष्ट्रबाण। सिवनी में एक बार फिर भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल है। दरअसल आज दोपहर 12.55 बजे तेज आवाज के साथ धरती हिलने से लोग सहम गए हैं। जबकि इससे पहले भी सिवनी में भूकंप ने लोगों को हिलाकर रखा है। सिवनी में अचानक महसूस किए गए इन झटकों में कुछ सेकंड के लिए धरती के हिलने से लोग डर के कारण घरों व दुकानों से बाहर निकल गए। नेशनल सेंटर फार सीस्मोलाजी में भी यह भूगर्भीय हलचल दर्ज हुई है। इसमें 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया है। इससे पहले सिवनी में 29 सितंबर को रिक्टर पैमाने पर 2.9 व 30 सितंबर को 1.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था।

- Advertisement -

आखिर क्यों महसूस हो रहे भूकंप के झटके…

- Advertisement -

गौरतलब है कि सिवनी सहित आसपास के गांवों में इससे पहले कई बार भूकंप के झटके महसूस किए जा चुके हैं। वहीं मुख्यालय व आसपास के गांवों में बीते कुछ माह से लोगों को लगातार भूकंप के हल्के झटके महसूस हो रहे हैं।
जबकि भू-विज्ञानियों की टीम भी अपना निरीक्षण कर चुकी है। वैज्ञानिकों का कहना है कि वर्षा के बाद इस तरह के झटके बीते चार साल से लगातार सिवनी में महसूस हो रहे हैं, जो बारिश रुकने के कुछ समय बाद स्वत: समाप्त हो जाते हैं।

- Advertisement -
error: Content is protected !!