नई दिल्ली, राष्ट्रबाण। 14 जुलाई को लांच हुआ चंद्रयान-3 अब तक कहाँ पहुँचा है। इस खबर को जानने के लिए देश भर के लोग उत्सुक हैं। यही नही इस मिशन चंद्रयान-3 को लेकर वैज्ञानिकों की भी नजर है। दरअसल चंद्रयान-3 को आज हैटेलीस्कोप में रिकॉर्ड किया गया है। फुटेज में यह एक छोटे से डॉट के बराबर दिखाई दे रहा। इसके अगले महीने चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं इसरो द्वारा लॉन्च किया गया चंद्रयान-3 तेजी से चांद की ओर बढ़ रहा है। अभी बीते दिन ही इसरो ने यान को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की पांचवीं चरण की प्रक्रिया भी पूरी की है। हाल ही में चंद्रयान-3 को पोलैंड में ROTUZ (पैनोप्टेस-4) टेलीस्कोप द्वारा अंतरिक्ष में उड़ते हुए देखा गया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिकों ने ‘चंद्रयान-3’ को चंद्रमा की कक्षा में ऊपर उठाने की पांचवें चरण की प्रक्रिया मंगलवार को पूरी कर ली, जिसे बड़ी सफलता माना जा रहा है। अब यह यान पृथ्वी की कक्षा से बाहर निकलेगा और एक अगस्त को निर्धारित कार्यक्रम के तहत चंद्रमा की तरफ बढ़ेगा।
चंद्रयान-3 अभी पृथ्वी के चारों ओर 1,27,609 किमी x 236 किमी की कक्षा में है। इसरो के अध्यक्ष एस सोमनाथ ने कहा है कि चंद्रयान-3 के 23 अगस्त, 2023 को चंद्रमा के सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग करने की उम्मीद है। मिशन का लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र को छूने के लिए तैयार है। चंद्रयान-3 मिशन इसरो और दुनियाभर के वैज्ञानिकों के लिए महत्वपूर्ण महत्व रखता है। इसमें लूनर ऑर्बिट से पृथ्वी का अध्ययन करने के लिए SHAPE (स्पेक्ट्रो-पोलरिमेट्री ऑफ हैबिटेबल प्लैनेट अर्थ की) नामक एक पेलोड शामिल है। मिशन का उद्देश्य चंद्रमा पर पानी समेत कई अन्य चीजों के बारे में जानकारियां जुटाना है। अगर यह मिशन सफल हो जाता है तो भारत अमेरिका, सोवियत संघ और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग हासिल करने वाला चौथा देश बन जाएगा।
जल्द ही चांद को छू लेगा चंद्रयान-3 , टेलिस्कोप में कैद हुई चंद्रयान की उड़ान

Leave a comment
Leave a comment