Dewas News: नेमावर थाने के टीआई की भंवर में फंसने से मौत: सरकार ने प्रकट किया दुःख

Rashtrabaan

देवास, राष्ट्रबाण। देवास में पुलिस विभाग से एक बुरी खबर प्रकाश में आई है। दरअसल देवास जिले के नेमावर थाने में पदस्थ थाना प्रभारी राजाराम वास्कले एक शव को नदी से निकालने के दौरान हादसे का शिकार हो गए। जिसमे उनकी मौत हो गई। दरअसल राजाराम एक अच्छे तैराक थे। लेकिन भंवर में फंस गए और यही उनकी मौत का कारण बना। उपचार के दौरान थाना प्रभारी की मौत हो गई। उनकी मौत से पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कन्नौद सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि नेमावर के समीप कुंडगांव में जामनेर नदी पर स्टापडेम बना है। यहां अज्ञात शव की सूचना मिली थी। इस पर टीआइ वास्कले मौके पर पहुंचे। उन्होंने डैम में शव देखा था। गोताखोर दल आता, इससे पूर्व ही टीआइ स्वयं नदी में कूद गए। इसी दौरान वह भंवर में फंस गए। घटना के बाद तुरंत गोताखोरों की मदद से उन्हें निकाला गया और जिला अस्पताल हरदा ले गए। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। बताया जा रहा है की जिस जगह शव पड़ा था, वहां नदी का पाट चौड़ा था और भंवर बना हुआ था। इसी भंवर में वे फंस गए। स्वजन के आने के बाद शव उनके सुपुर्द करेंगे। बड़वानी जिले में अंतिम संस्कार होगा।

- Advertisement -

नेमावर थाने में 2 सालों से पदस्थ थे राजाराम..

- Advertisement -

जानकारी के अनुसार 40 वर्षीय वास्कले मूल रूप से बड़वानी जिले के निवासी थे। पिछले दो साल से नेमावर थाने में पदस्थ थे। परिवार में पत्नी और छोटा बेटा है। करीब एक माह पहले ही बेटी का जन्म भी हुआ है। वास्कले उज्जैन सायबर क्राइम में भी पदस्थ रह चुके थे। अपनी कार्यशैली के कारण उनकी विशिष्ट पहचान थी। वास्कले अच्छे तैराक थे, लेकिन भंवर होने के कारण निकल नहीं सके। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने घटना पर दुख जताया है। वहीं घटना के बाद मंत्री कमल पटेल और खातेगांव विधायक आशीष शर्मा हरदा पहुंचे। मंत्री पटेल ने कहा कि हमने कर्तव्यपरायण अधिकारी खो दिया है। सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है। उनके चरणों में प्रणाम करते हैं।

error: Content is protected !!