Gwalior News: तिरंगा यात्रा के दौरान अवैध शराब पर पुलिस की रेड, बच्चों ने बताया अवैध शराब का ठिकाना

Rashtrabaan

ग्वालियर, राष्ट्रबाण। ग्वालियर पुलिस ने आज अपनी सूझबूझ का एक नमूना पेश किया जहां पुलिस ने तिरंगा यात्रा के दौरान ही अवैध शराब के ठिकाने पर रेड कार्यवाही ऐसे में जब पुलिस की कार्रवाई से भगदड़ मची तो पुलिस ने मासूम बच्चों से ही अवैध शराब का ठेका ना पता कर लिया। दरअसल मोहना इलाके में तिरंगा यात्रा लेकर पुलिस पहुंची। इलाके के एक अवैध शराब के ठिकाने पर पहुंच गई। पुलिस को देखकर महिला-पुरुष तो भाग गए, लेकिन इनके बच्चे यहीं थे। इन्हें तिरंगा झंडा पुलिस ने दिया। उसके बाद इन्हें झूला झुलाकर पुलिस ने बात की। बच्चों ने माता-पिता की पोल खोल दी। बच्चों ने अवैध शराब बनाकर बेचने की जानकारी पुलिस को दी। बच्चे वहां भी पुलिस को ले गए, जहां अवैध शराब जमीन के अंदर ड्रम गाढ़कर छिपाई थी। मामले में जिन महिलाओं के नाम सामने आए हैं, उन पर पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत एफआइआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने अवैध शराब जब्त की और इसे नष्ट करवाया। इस कार्यवाही के दौरान पुलिस को 960 लीटर अवैध शराब मिली। जानकारी में एसडीएम घाटीगांव डीडी शर्मा और एसडीओपी संतोष पटेल ने बताया कि तिरंगा यात्रा का नेतृत्व करने के दौरान सूचना मिलने पर यह कार्यवाही की गई है। सभी पुलिस कर्मी यह मोहना के बरसाना मोहल्ला पहुंचे। पुलिस को देखकर कुछ लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बच्चे मिले उनसे पुलिस ने बात की।

- Advertisement -

बच्चो ने बताया पूरा मामला..

- Advertisement -

दरअसल जब बच्चो से पुलिस ने सवाल किया कि घर की महिलाएं क्यों भाग गई। बच्चे बोले कि पुलिस की वजह से, फिर बोले कि पुलिस जेल में डाल देगी, इसलिए भाग गए। उन्होंने इन लोगों ने बताया कि शराब बनाकर उनके स्वजन बेचते हैं, इसलिए भाग गए थे। पुलिस को बच्चे उस स्थान तक ले गए, जहां अवैध शराब जमीन में रखी थी। पुलिस ने शराब से भरे ड्रम जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाए। अवैध शराब को नष्ट करवाया। इस मामले में पुलिस ने पिस्ता बाई कंजर पत्नी राजेंद्र कंजर सहित दो अज्ञात महिलाओं पर एफआइआर दर्ज की है। यह महिलाएं गिरफ्तार नहीं हो सकी हैं।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!