Gwalior News: लगातार घट रहे स्टूडेंट की सँख्या से परेशान कोचिंग संचालक ने लगा ली फाँसी

Rashtrabaan
Highlights
  • पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच की शुरू

ग्वालियर, राष्ट्रबाण। कोचिंग संचालक ने लगातार घटती स्टूडेंट की सँख्या से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। हालाकि पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात ग्वालियर के विनय नगर बहोड़ापुर की है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर शुक्रवार को पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही मर्ग कायम कर खुदकुशी के कारणों की पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र स्थित विनय नगर निवासी 32 वर्षीय आशीष कुशवाह पुत्र राकेश कुशवाह ट्यूटर थे। वह विनय नगर इलाके में ही कोचिंग का संचालन करते थे। गुरुवार-शुक्रवार दरमियानी रात उन्होंने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घटना का पता उस समय चला जब उनका छोटा भाई मनीष किसी काम से उनके कमरे में आया तो आशीष फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। भाई को फंदे पर लटका देखकर उसने शोर मचाया तो अन्य परिजन कमरे में पहुंचे और उसकी नब्ज टटोली तो पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को निगरानी में लेकर डेड हाउस में रखवाया है।

- Advertisement -

स्टूडेंट की घटती सँख्या हो सकती है मौत का कारण.

- Advertisement -

पुलिस द्वारा मामले की जांच अपने स्तर पर की जा रही है। वहीं घटना में जानकारी सामने आई है जिससे ऐसा पता लगा है कि कुछ माह से आशीष की कोचिंग में स्टूडेंट की संख्या कम होती जा रही थी। जिस कारण वह तनाव में था। कई बार घर के लोगों ने भी उसे समझाया था, लेकिन वह धीरे-धीरे डिप्रेशन का शिकार हो रहा था। पुलिस को आशंका है कि शायद यह उसकी खुदकुशी का कारण हो सकता है।

error: Content is protected !!