पाक में झमाझम बारिश, 86 लोगों की मौत

Rashtrabaan
Highlights
  • भारत ने छोड़ा 65 हजार क्यूसेक पानी, पाक में बाढ़ आने की संभावना
  • 17 सैटेलाइ, 36 वॉर्निंग सिस्टम से मौसम पर रखी जा रही है नजर

- Advertisement -

इस्लामाबाद, राष्ट्रबाण। मानसून से पूरे भारत देश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। भारत कुछ राज्यों में बाढ़ जैसे हालात भी बन चुके है। इसी के साथ पाकिस्तान में भी भारी बारिश का दौर जारी है। तेज बारिश व खराब मौसम की वजह से पाकिस्तान में 86 ज्यादा लोगों की मौत खबर मिल रही है। जबकि 151 लोग घायल बताए जा रहे है। पाकिस्तान में पिछले 24 घंटों में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में 16 महिलाएं और ३७ बच्चे शामिल है। मौसम विभाग ने बताया कि पाकिस्तान में आपदा की वजह से लगभग ९७ घर ढह चुक है। मिली जानकारी अनुसार पाकिस्तान के पीएम शाहबाज शरीफ ने संबंधित विभागों के लोगों की सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के सख्त निर्देश दिए हैं। बता देंं कि भारत की तरफ से आ रहे पानी के बहाव के चलते पाकिस्तान में सतुलज नदी का जलस्तर 16 फीट बढ़ चुका है।

- Advertisement -

पाकिस्तान में बाढ़ जैसे बने हालात
डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के अनुसार पाकिस्तान में 75 प्रतिशत तक बाढ़ आने की संभावना जताई है। इसके चलते मौसम की मूवमेंट को ट्रैक करने के लिए 17 सैटेलाइट और 36 वॉर्निंग सिस्टम पर नजर रखी जा रही है। मौसम विभाग ने बताया कि अगर पाकिस्तान में पिछले साल की तरह बाढ़ ने कहर बरपाया तो पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था के हालात और बदतर हो सकते हैं। पंजाब और खैबर पख्तूनख्वा सबसे ज्यादा प्रभावित इलाके हैं। पंजाब में 52, जबकि खैबर पख्तूनख्वा में अब तक 20 लोगों की मौत हो चुकी है।

- Advertisement -


भारत ने छोड़ा 65 हजार क्यूसेक पानी, लगभग 19 घंटे में पहुंचेगा
बता दें कि भारत ने पंजाब के फिरोजपुर से सोमवार को 3 बजकर 47 मिनट पर 65,000 क्यूसेक पानी छोड़ा है। जो पाकिस्तान के कसूर जिले में लगभग 19 घंटे के अंदर पाकिस्तान पहुंच जाएगा। मौसम विभाग ने रावी, चिनाब और सतलुज में बाढ़ जैसे हालात बनने की जानकारी दी है। वहीं लोगों के बचाव के लिए मोटर बोट तैनात की गई है। साथ ही इलाके में कई रिलीफ कैंप भी लगाए गए हैं। इलाके के असिस्टेंट कमिश्नर के अनुसार नदी किनारे के इलाकों से लोगों को 24 घंटे के अंदर निकालने की तैयारी है। बता दें कि भारत ने पिछले साल 1,72,000 क्यूसेक पानी छोड़ा था। इस बार भारत अब तक 1,82,000 क्यूसेक पानी छोड़ चुका है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!