Indore News: जब अस्पताल से अचानक गायब हो गया युवक का शव, परिजनों ने मचाया हंगामा, अस्पताल प्रबंधन पर उठ रहे सवाल

Rashtrabaan

इंदौर, राष्ट्रबाण। इंदौर के अस्पताल में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जिसने भी सुना उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। दरअसल इंदौर के अरविंदो अस्पताल में रखा एक शव रातों-रात शव घर से गायब हो गया। रात में मौत के बाद मरीज के शव को अस्पताल में रखा गया था। सुबह जब परिजन शव लेने के लिए अस्पताल पहुंचे तो उन्हें अस्पताल प्रबंधन ने कहा कि आपने मरीज के शव को कहा रखा था वो तो मर्चुरी में है ही नहीं। शव घायब होने के बाद परिजनों ने मृत व्यक्ति के पेपर और जो रसीद अस्पताल प्रबंधन को दिखाई। लेकिन अस्पताल प्रबंधन नहीं माना। रविवार सुबह परिजनों ने अस्पताल में आकर हंगामा किया ,जिसके बाद पुलिस को इस बात की जानकारी दी गई। पुलिस द्वारा परिजनों के बातचीत के बाद परिवार ने भर्ती से लेकर शव घर में रखते समय के सभी कागजात पुलिस को दिखाए। पुलिस ने तीन घंटो में इस बात की जानकारी जुटाई की शव शवघर से कहां गायब हो गया है। बाद में अस्पताल प्रशासन ने यह बात बताई कि शव किसी और जगह भेज दिया गया है। अब पुलिस और मृतक के परिजन शव का इतजार कर रहे हैं।

- Advertisement -

क्या था पूरा मामला, चलिए जानते हैं…

- Advertisement -

दरसल, इंदौर के समीप रहने वाले 26 साल के गुलाब छाडीया पिता सुभाष को डेंगू हो गया था। जिसके बाद उसे इंदौर के अरविंदो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। तीन दिन बाद गुलाब की शनिवार देर रात मौत हो गई। देर रात हुई मौत के कारण परिवार ने गुलाब के शव को घर नहीं ले गए और उसे अरविंदो अस्पताल के शवघर के फ्रीजर में रखवा दिया। रविवार सुबह परिजन अस्पताल में मृतक के शव गुलाब को लेने पहुंचे तो शव गायब था। बाद में जब पुलिस तक मामला पहुँचा तो पता चला कि अस्पताल प्रबंधन ने युवक का शव किसी ओर को दे दिया है। पुलिस द्वारा इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जब प्रबंधन से बात की तो जानकारी मिली कि गुलाब का शव बड़वाह से आए किसी मरीज के परिजन को दे दिया है। पुलिस द्वारा 3 घंटों के अंदर लापता शव की जानकारी निकाल अब बड़वाह ले जाने वाले व्यक्तियों से संपर्क किया। गुलाब के शव को वापस लाने की जानकारी मिली है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!