बिहार में अघोषित बिजली कटौती से प्रदर्शन कर रही भीड़ पर पुलिस ने की फायरिंग 1 कि मौत 2 गम्भीर

Rashtrabaan

कटिहार,राष्ट्रबाण। बिहार के जिले कटिहार में अघोषित बिजली कटौती से परेशान भीड़ ने आज उग्र आंदोलन कर दिया वहीं भीड़ पर पुलिस ने फायरिंग कर दिया जिससे एक युवक की मौत हो गई वहीं 2 गम्भीर रूप से घायल हैं। हालांकि प्रदर्शनकारियों ने भी एमपीईबी के कर्मचारियों एवं मौके पर तैनात पुलिस कर्मियों पर पथराव किया जिससे वह भी घायल हो गए हैं। प्रदर्शनकारियों के पथराव में 12 से अधिक पुलिसकर्मी और बिजली कर्मचारी घायल हैं। पुलिस के मुखबिक फायरिंग में एक की मौत हुई है। उसका नाम बासल गांव निवासी खुर्शीद आलम है। वहीं, बारसोई के चापाखोड़ पंचायत निवासी नियाज आलम (32) की हालत नाजुक है। हालांकि ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस फायरिंग में 5 लोगों को गोली लगी है। बारसोई अनुमंडल में बुधवार दोपहर 12.30 बजे बिजली कटौती के खिलाफ एक हजार से अधिक लोग सड़क पर उतर गए। प्रदर्शनकारी बिजली दफ्तर का घेराव करने पहुंचे। प्राणपुर के बस्तौल चौक और बारसोई प्रखंड मुख्यालय का मेन रोड जाम करके लोगों ने प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने गोली चलाई। मौके पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों का आरोप था की बुधवार सुबह 5 बजे से 11 बजे तक मेंटेनेंस कार्य के लिए बिजली आपूर्ति बाधित थी। वहीं कभी भी बिजली बंद कर दी जाती है। इसके कारण लोग आक्रोश में थे। हालाकि पुलिस अधिकारी को भी यह जानकारी नही है कि फायरिंग करने की परमिशन किसने दी थी।

- Advertisement -

फायरिंग के बाद गरमाई सियासत…

- Advertisement -

कटिहार में प्रदर्शन कर रहे लोगों पर फायरिंग के बाद प्रदेश में सियासत तेज हो गई है। विपक्ष सरकार पर हमलावर हो गई। सबसे पहले नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा मुख्यालय से घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं। ऐसे में यह कहना गलत नही होगा की मामले में अब सिसायत गर्मा जाएगी।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!