सिवनी : जुआ में पुलिस रेड, भागने के दौरान छपारा निवासी प्रदीप की मौत?

Rashtrabaan

सिवनी, राष्ट्रबाण। सिवनी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों की माने तो कल रात बंडोल और कान्हीवाड़ा पुलिस ने सयुंक्त कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में चल रहे जुआ फड़ पर रेड मारी। पुलिस रेड के बाद जुआड़ियों में भगदड़ मच गई, जुआड़ी इधर उधर भागने लगे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने जुआड़ियों को पूरी रात खदेड़ा लेकिन उसे जुआ पकड़ने में सफलता नहीं मिली।

- Advertisement -

इस कार्यवाही के बाद आज कान्हीवाड़ा थाना अंतर्गत छीतापार के पास पद्दीकोना में छपारा निवासी प्रदीप दुबे की लाश मिली है। माना जा रहा है कि पुलिस रेड के बाद प्रदीप दुबे भागा और दहशत के कारण उसे हृदयघात हुआ और उसकी मौत हो गई। इस संबंध में जब राष्ट्रबाण ने बंडोल थाना प्रभारी राजेश दुबे से संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया तो वही कान्हीवाड़ा थाना प्रभारी भी फोन उठाने से बचते नजर आए। घटना के बाद पुलिस कार्यवाही पर भी सवाल उठ रहे है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!