Ujjain News: कड़ाबीन परम्परा, गॉर्ड-ऑफ ऑनर के साथ निकली महाकाल की पहली सवारी

Rashtrabaan
Highlights
  • मनमहेश रूप में प्रजा को दर्शन देने ठाठ-बाट से निकले बाबा महाकाल

उज्जैन,राष्ट्रबाण। सावन के पहले सोमवार को उज्जैन में बाबा महाकाल की पहली सवारी मन महेश के रूप में निकाली गई। गार्ड ऑफ ऑनर के साथ ही बाबा प्रजा का हाल जानने नगर भ्रमण पर निकले जहां पर हर चौक चौराहा पर बाबा महाकाल का भव्य स्वागत किया गया। इससे पहले कड़ाबीन (बंदूक में बारूद भरकर बाबा को सलामी देना) परंपरा पूरी गई। जिसके बाद कलेक्टर ने भगवान महाकाल का पूजन किया। इसके बाद बाबा को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। मनमहेश के रूप में निकली बाबा महाकाल की सवारी देखने हजारों लोगों की भीड़ देखी गई। जिसके लिए पुलिस द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सवारी के दौरान जगह-जगह बाबा महाकाल का फूल बरसाकर स्वागत किया जा रहा है। महाकाल की सवारी सोमवार को ठीक 4 बजे मंदिर से निकली। यहां सरकारी पुजारी घनश्याम पुजारी ने पूजा की। इस दौरान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम, एसपी सचिन शर्मा, विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल समेत कई अधिकारी, नेता और अन्य लोग मौजूद रहे। महाकाल चौराहे से शुरू हुई सवारी हरसिद्धि होते हुए रामघाट पहुंची। जहां क्षिप्रा नदी के जल से बाबा महाकाल का अभिषेक-पूजन किया गया। यहां से सवारी वापस श्री महाकालेश्वर मंदिर की ओर लौट गई।

- Advertisement -
error: Content is protected !!