धर समाचार: 4 लोगों को बनाया निशाना, जमीन पर पटककर तेंदुए के ऊपर बैठा युवक, वीडियो वायरल

Rashtrabaan

    मध्य प्रदेश के धार जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। धामनोद वन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम गुजरी की डेहरिया बस्ती में एक खूंखार तेंदुआ अचानक आ धमका। इस तेंदुए ने जंगल से भटककर रिहायशी इलाके का रुख किया और वहां के स्थानीय लोगों पर हमला कर दिया जिससे चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें एक महिला भी शामिल हैं।

    घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने घूसते ही चार लोगों को निशाना बनाया। स्थानीय युवक ने शूरवीरता दिखाते हुए जमीन पर पटककर उस पर बैठकर उसका सामना किया। यह पूरा मामला सोशल मीडिया पर वीडियो के रूप में वायरल हो गया, जिसने लोगों को स्तब्ध कर दिया है।

    तेंदुए के हमले में चार लोग गंभीर रूप से घायल

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेंदुए ने बस्ती में प्रवेश करते ही वहां मौजूद लोगों पर झपट्टा मारना शुरू कर दिया। इस खौफनाक हमले में महेश वास्केल, ग्यारसी लाल सोलंकी, कांताबाई राठौड़ और बड़वेल निवासी विकास (पिता गोकुल डावर) बुरी तरह घायल हो गए। ग्रामीणों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग लाठी-डंडे लेकर दौड़े, जिसके बाद तेंदुआ वहां से भाग निकला। आनन-फानन में सभी घायलों को तुरंत गुजरी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका सघन उपचार जारी है।

    वन विभाग और पुलिस का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

    घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस प्रशासन की टीम दल-बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंच गई। फॉरेस्ट विभाग के अधिकारियों ने स्थिति नियंत्रण में लेने और तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए बड़े पैमाने पर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वन अमला इलाके की सघन तलाशी ले रहा है। हालांकि, बताया जा रहा है कि तेंदुआ अभी भी बस्ती के आसपास के घने जंगलों या खेतों में कहीं छिपा हुआ है।

    प्रशासन का अलर्ट: घरों में ही सुरक्षित रहें ग्रामीण

    तेंदुए की संभावित मौजूदगी को लेकर वन विभाग ने पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी किया है। प्रशासन ने गांव में मुनादी कर सभी से सतर्क रहने का आग्रह किया है। लोगों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अनावश्यक बाहर न निकलें, विशेषकर रात के समय खेतों या जंगल की ओर जाने से बचें। पुलिस व वन विभाग की टीमें लगातार इलाके की निगरानी और गश्ती कर रही हैं ताकि पहले से ही किसी बड़ा हादसा रोका जा सके।

    ये भी पढ़ें: MP News: कटनी में शादी बनी जंग का मैदान, पुलिस ने बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा; दूल्हा भी घायल

    Source

    error: Content is protected !!