Damoh News: फटाखा फैक्ट्री में हुआ धमाका, गोदाम मालिक सहित तीन की दर्दनाक मौत, अब तक कई लोगों की मलबे में दबने की सूचना

Rashtrabaan

दमोह, राष्ट्रबाण। दिवाली से पूर्व फटाखों की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में फटाखा गोदाम में अधिक मात्रा में बारूद इखट्टा किया जाता है, इसी का खामियाजा मजदूरों को भुगतना पड़ता है। ताजा मामला दमोह से सामने आया है, यहां फटाखा गोदाम में अचानक धमाका होने से गोदाम मालिक सहित 3 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। दरअसल यह अवैध फटाखा फैक्ट्री बताई जा रही है।
मरने वालों में दो महिलाएं हैं। इस फैक्ट्री में काम कर रहे 11 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। बारूद की चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक के शरीर का आधा हिस्सा चीथड़ों में तब्दील हो गया। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पंहुचा और मामले की जांच पड़ताल में लग गया है। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया है। जानकारी अनुसार फैक्ट्री में जब विस्फोट हुआ उस दौरान महिला और पुरुष मज़दूर काम कर रहे थे। विस्फोट इतना भीषण था की एक मज़दूर की और उसका शरीर टुकड़ो में बिखर गया। खबर मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पंहुचा और रेस्क्यू कर 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलो को अस्पताल पहुंचाया। मिली जानकारी अनुसार कई मजदूरों के फैक्ट्री में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस एवं स्थानीय लोगों के द्वारा किया जा रहा रेस्क्यू, रिहायशी क्षेत्र में संचालित हो रही थी पटाखा फैक्ट्री, मौके पर पुलिस अधीक्षक सुनील तिवारी,कलेक्टर मयंक अग्रवाल मौजूद है।

- Advertisement -

रिहायशी इलाके में चल रही थी फेक्ट्री…

- Advertisement -

दरअसल यह हादसा दमोह में मंगलवार दोपहर करीब 1.00 बजे शहर के रिहायशी इलाके बड़ा पुल क्षेत्र में हुआ है । यहां पर अभय उर्फ छुट्टन गुप्ता पटाखा फैक्ट्री संचालित करते थे। दिवाली होने से यहां पर लगातार पटाखा निर्माण का काम जारी था। मंगलवार को भी गुप्ता करीब एक दर्जन मजदूरों के साथ फैक्ट्री में मौजूद थे। अचानक धमाका सुन आसपास के लोग पहुंचे। हादसे की जानकारी तत्काल पुलिस-प्रशासन को दी गई। पटाखा फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार फैक्ट्री मालिक समेत तीन की मौत हो गई। मरने वालों में दो महिलाएं भी हैं। फैक्ट्री में काम कर रहे 10 मजदूर बुरी तरह झुलस गए। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। बारूद की चपेट में आने से फैक्ट्री मालिक के शरीर का आधा हिस्सा चीथड़ों में तब्दील हो गया।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!