सिवनी : सुधीर और शुभम सिंह के अवैध कार्यो की जांच की मांग, बागरी समाज ने सौपा ज्ञापन

Rashtrabaan

    सिवनी, राष्ट्रबाण। विगत माह पत्रकार माधव बघेल (Madhav Baghel)और सुधीर मोटर्स के संचालक सुधीर कनौजिया (Sudhir Kanaujia) विवाद को कुछ लोगो द्वारा सामाजिक रंग देते हुए अपनी राजनीति रोटी सेकने का प्रयास किया जा रहा था। इस विवाद को माध्यम बनाते हुए पूरी बागरी समाज को नीचा दिखाने की मंशा से सोशल मीडिया में बघेल समाज पर अनर्गल टिप्पणी करने पर बागरी समाज ने आपत्ति लेते हुए अभ्रद टिप्पणी वालो पर कार्यवाही की मांग करते हुए सिवनी पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता को ज्ञापन सौंपा है।

    बागरी समाज के द्वारा पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देते हुए।

    बागरी समाज के अध्यक्ष राजा बघेल (President Raja Baghel) ने बताया की विगत माह 22 एवं 23 अगस्त को हुए आपसी विवाद को कुछ लोगो द्वारा सामाजिक लड़ाई बना कर अपनी राजनीति चमकाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि दोनों समाज में कभी कोई बैर या आपसी लड़ाई नहीं हुई। दोनों ही समाज के लोग आपसी भाई चारा के साथ रहते है। विगत दिनों हुए व्यक्तिगत लड़ाई को कुछ अवसरवादी लोगो द्वारा इसे सामाजिक रंग देते हुए अपनी राजनीती चमकाने का प्रयास किया जा रहा है।

    जबकि यह विवाद माधव बघेल और सुधीर मोटर्स के संचालक सुधीर कनौजिया के बीच आल्टो कार के चेचिस में हुई हेराफेरी को लेकर है। आरोपी सुधीर कनौजिया द्वारा गाड़ी के इंजन, मॉडल एवं चेचिस की हेराफेरी की जाती है जो एक गंभीर अपराध है। इस कार्य में शुभम सिंह (Shubham Singh) सुधीर कनौजिया का पार्टनर बताया जा रहा है। बागरी समाज ने माधव बघेल के साथ हुई मारपीट के वीडियो छुपाने के आरोप लगाते हुए मौका बारदात से सैकड़ो संदिग्ध गाड़ियों के छुपाने के आरोप लगाए है।

    बघेल समाज ने अपने ज्ञापन में जिला मुख्यालय में अवैध सागौन तस्करी, गौवंश तस्करी, गौकसी, अवैध मादक प्रदार्थ की सप्लाई में इन वाहनों के उपयोग की आशंका व्यक्त करते हुए सुधीर कनौजिया और शुभम सिंह अन्य राज्यों से गाड़ी खरीद कर उनके इंजन मॉडल और चेचिस बदल कर धोखाधड़ी करते हुए गाड़ी बेचने के आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।

    कौन है शुभम सिंह

    शुभम सिंह श्रीराम सेना (Shubham Singh Shri Ram Sena) का नेता बताया जाता है। शुभम सिंह पर अलग-अलग थानों पर कई मामले दर्ज है, इस पर जिला बदर की कार्यवाही प्रचलन में होना बताया जाता है। शुभम पर सिवनी कोतवाली सहित अन्य थानों पर भी गंभीर अपराध दर्ज होना बताया जा रहा है।

    शुभम सिंह, श्रीराम सेना नेता

    शुभम के अपराधों पर एक नजर

    सिवनी कोतवालीअपराध क्र.धारा
    1.307/2018294, 323, 506, 34, IPC, SC, ST Act
    2.16/2010380 IPC
    3.300/2012379 IPC
    4.433/2012294, 506, 323 IPC
    5.2011/2013379 IPC
    6.216/201325 Arms Act
    7.913/201325 Arms Act
    8.1144/2013341, 327 IPC
    9.669/201425 Arms Act
    10.918/2015294, 323, 506, 34, IPC
    11.851/2016341, 294, 323, 506, 34 IPC
    12.584/2017420, 341, 294, 323, 506 IPC
    13.42/2017294, 323, 506, 34 IPC
    14.21/2014110 जा.फ़ो.
    1507/20145,6 रासूका
    16.118/2016110 जा.फ़ो.
    डूंडासिवनी थाना
    17.210/2019341, 294, 323, 34, 147, 148, 149, 327, 354, 25, 27 Arms Act
    18.205/2021188, 269, 270, 34 IPC
    19.424/2021294, 323, 324, 506 IPC
    20.47/ 2020110 जा.फ़ो.
    आपरधिक रिकार्ड सूत्रों से प्राप्त
    error: Content is protected !!