Seoni News: कांग्रेस के विरोध का सीएम ने दिया कड़ा जवाब

Rashtrabaan
Highlights
  • वृद्धा को गले लगाकर मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा: तुम्हारा पक्का मकान बनेगा

सिवनी, राष्ट्रबाण। अपने प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान बुधवार को सिवनी पहुंचे अपने विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेने एवं रोड शो के बाद मुख्यमंत्री शिवराज ने एक आदिवासी महिला को गले लगा कर सिवनी जिले की जनता का मन मोह लिया। दरअसल सीएम के आने से पहले महिला के टूटे मकान पर प्रशासन द्वारा ग्रीननेट लगा दिया गया था। ऐसे में कांग्रेस के कुछ पदाधिकारीयों द्वारा इसका विरोध किया गया। लेकिन सीएम शिवराज ने उनके इस विरोध का मुंह तोड़ जवाब दिया है। दरअसल मुख्यमंत्री के रोड शो के पहले सिवनी शहर के छिंदवाड़ा चौक में स्थित एक आदिवासी महिला सोमवती कुडापे के कच्चे घर के सामने नगरपालिका ने ग्रीनमेट लगाकर ढंक दिया था। जिसकी जमकर आलोचना हो रही थी। लेकिन बुधावार दोपहर बाद जैसे ही मुख्यमंत्री का रोड शो हुआ और इसकी जानकारी मुख्यमंत्री को लगी वे तुरंत उस दुखियारी वृद्धा के पास पहुंच गए और उसकी पीड़ा सुन उसे गले लगा लिया और कहा अम्मा तुम्हारा पक्का मकान बनेगा आदिवासी महिला से चर्चा के बाद सीएम शिवराज ने तुरंत अधिकारियों को बुलाकर वृद्धा का पक्का मकान बनवाए जाने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

विधायक दिनेश मुनमुन राय ने ग्रीननेट हटाने के दिये थे निर्देश..

- Advertisement -

दरअसल बुधवार को मुख्यमंत्री का रोड शो होना था। जबकि जिस मार्ग से महिला का रोड से शौ होना था उसी मार्ग पर महिला के घर को ग्रीन नेट से ढक दिया गया था। इसकी जानकारी जैसे ही स्थानीय विधायक दिनेश मुनमुन राय को लगी, उन्होंने तत्काल नगर पालिका प्रशासन को कपड़ा हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद ग्रीन मेट हटाने की कार्रवाई की गई। वहीं शाम को जब मुख्यमंत्री इस मार्ग से गुजरे तो महिला के टूटे मकान को देख उनसे रहा नहीं गया और वे खुद उस वृद्धा के पास पहुंच गए और उसे गले लगाकर उसकी पीढ़ा सुनी। मुख्यमंत्री द्वारा पक्का मकान बनवाए जाने के आश्वासन के वृद्धा के आंखों से खुशी के आंसू छलक उठे।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!