Seoni News : नारी सम्मान योजना, योजना नहीं घोषणा !

Rashtrabaan
Highlights
  • सरकार बनेगी तो लागू होगी नारी सम्मान योजना
  • कमलनाथ सरकार की किसान कर्ज माफ़ी से घबरा गई थी भाजपा
  • सरकार में रहते मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के 28 किसानो का कर्ज किया माफ़ : जिअ राजकुमार

सिवनी (राष्ट्रबाण) । मध्यप्रदेश कांग्रेस द्वारा इन दिनों पुरे प्रदेश में नारी सम्मान योजना के नाम पर फार्म भराये जा रहे हैं जिसमे हितग्राहियों से उनके दस्तावेज संलग्न करते हुए सरकारी फार्मेट का पालन करते हुए आवेदन भराये जा रहे हैं। कांग्रेस के इस कार्य को अधिकांश हितग्राही सरकारी योजना के रूप में देख रहे हैं। नारी सम्मान योजना के नाम पर हितग्राहियों में भ्रम की स्थिति बनी हुई हैं।
दरअसल इस योजना में कांग्रेस द्वारा आगामी चुनाव की तैयारी कर रही हैं और यह योजना नहीं कांग्रेस की आगामी विधानसभा चुनाव की घोषणा हैं। जिसे कांग्रेस द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में अपने वचन पत्र में प्रमुख स्थान देगी। राष्ट्रबाण ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजकुमार खुराना से जब इस योजना पर सवाल किया तो उन्होंने कुछ इस तरह अपना पक्ष रखा।

- Advertisement -

सवाल : कांग्रेस द्वारा नारी सम्मान योजना के तहत फार्म भराये जा रहे है क्या है पूरी योजना ?
जवाब : कमलनाथ जी द्वारा प्रदेश की महिलाओं को हर माह 1500 रूपये दिए जायेंगे उसके लिए हितग्राहियों से फार्म भराये जा रहे हैं।
सवाल : अगर प्रदेश में कांग्रेस सरकार नहीं बनी तो क्या यह पैसा कांग्रेस पार्टी फंड से देगी ?
जवाब : यह पैसा पार्टी फंड से नहीं दिया जायेगा, अगर प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती हैं तो प्रदेश की महिलाओं को योजना बना कर उन्हें लाभ दिया जायेगा।
सवाल : यह योजना नहीं चुनावी घोषणा हैं तो योजना का नाम क्यों ?
जवाब : कांग्रेस आगामी विधानसभा के लिए वचन पत्र जारी करेगी जिसे अभी समय हैं। इसलिए कांग्रेस के कार्यकर्त्ता माननीय कमलनाथ की इस योजना को जनता तक पहुंचा रहे हैं। इस घोषणा को कांग्रेस सरकार बनते ही लागू किया जायेगा।
सवाल : कांग्रेस ने पिछले विधानसभा चुनाव में किसान कर्ज माफ़ी का वचन दिया था जो पूरा नहीं हुआ ?
जवाब : कांग्रेस की सरकार बनते ही कमलनाथ जी ने प्रदेश के किसानो का चरणबध्द कर्ज माफ़ी किये हैं। पहले चरण में प्रदेश के 28 लाख किसानो का 50000 तक का कर्ज माफ़ किया लेकिन सरकार गिरने के कारण हम अपनी योजना में सफल नहीं हो सके।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!