Khargon News: 4 राउंड फायरिंग कर बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर की डेढ़ लाख की लूट

Rashtrabaan
Highlights
  • सेल्समैन को घायल कर छीना पर्स,पुलिस कर रही मामले की जांच

    खरगोन, राष्ट्रबाण। हथियारबंद बदमाशों ने शुक्रवार देर शाम मध्यप्रदेश के खरगोन में अंधाधुंध फायरिंग कर सेल्समैन को घायल कर दिया वहीं बंदूक की नोक पर पेट्रोल पंप पर रखे डेढ़ लाख नगद पर हाथ साफ कर दिया। घटना पंप पर लगे CCTV में रिकॉर्ड हो गई है। दरसल घटना को 4 अज्ञात बदमाशों ने अंजाम दिया है। बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर 4 राउंड फायर किए जिससे पंप पर काम करने वाला एक कर्मचारी घायल हो गया जिसे बड़वाह के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस के मुताबिक हाइवे और आसपास लागे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है साथ ही चेकिंग लगा कर भी आरोपियों को खोजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार देर शाम बड़वाह के महेश्वर रोड रत्नपुर फाटे स्थित पेट्रोल पंप की बताई जा रही है जहां बाइक सवार बदमाशों ने सेल्समैन पर फायरिंग शुरू कर दी। आरोपियों ने सेल्समैन का पर्स छीन लिया। घटना में सेल्समैन जितेन्द्र पटेल को दो से 3 जगह फायरिंग के दौरान छर्रे लगे हैं। तुरंत ही पेट्रोल पम्प के कर्मचारियों ने घायल जितेन्द्र को बडवाह के शासकीय अस्पताल पहुंचाया। जहां अस्पताल में चिकित्सको पर उपचार किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिसकर्मी भी मोके पर पहुंची। पेट्रोल पंप संचालक का कहना है की अज्ञात लुटेरों ने 2 अन्य लोगों के साथ लूट की है। बदमाश लगभग एक से डेढ़ लाख रूपये लेकर भाग गए।

    error: Content is protected !!