आज से सावन शुरूआत: कैसे करें महादेव की आराधना,सावन माह को आखिर क्यों कहते हैं सावन माह

Rashtrabaan

भोपाल राष्ट्रबाण। आज (मंगलवार) से पूरे भारत मे सावन का पहला दिन मनाया जा रहा है। इस बार अधिक मास की वजह से सावन दो महीनों का है। 4 जुलाई से 31 अगस्त की सुबह तक सावन रहेगा और फिर भाद्रपद मास शुरू होगा। रक्षा बंधन 30 अगस्त को मनाया जाएगा। इस महीने में शिव जी का अभिषेक करने की परंपरा है। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जप कर सकते हैं। आज से 31 अगस्त तक 16 दिन सर्वार्थसिद्धि, अमृत सिद्धि, द्विपुष्कर जैसे शुभ योग रहेंगे। इन योगों में पूजा-पाठ के साथ खरीदारी भी की जा सकती है।

- Advertisement -

सावन में कैसे करें भगवान की आराधना…
आज से सावन महीना शुरू हो रहा है। जो कि 31 अगस्त तक रहेगा। इसे शिव का महीना माना जाता है और पूरे महीने शिव आराधना की जाती है। जिसमें रूद्राभिषेक के बाद बिल्वपत्र और भस्म चढ़ाने समेत कई परंपराए शामिल हैं,2023 से पहले 2004 में भी सावन महीने में अधिक मास आया था। सावन मास में दो चतुर्थियां, दो एकादशियां, हरियाली अमावस्या, नाग पंचमी, रक्षाबंधन मनाया जाएगा। अधिक मास 18 जुलाई से 16 अगस्त तक रहेगा और इस पूरे महीने में व्रत-उपवास और पूजा-पाठ किए जाएंगे। सावन के दूसरे सोमवार पर सोमवती अमावस्या है। सातवें सोमवार को नाग पंचमी और आखिरी सोमवार को प्रदोष व्रत रहेगा। इस साल रक्षा बंधन (30 अगस्त) पर भद्रा की वजह से राखी बांधने के लिए दिन में कोई मुहूर्त नहीं होगा। रात में 9 बजे बाद रक्षाबंधन मनाया जा सकेगा।

- Advertisement -

सवाल – सावन में ग्रहों की स्थिति कैसी रहेगी? : दो महीनों के सावन में 9 में से 5 ग्रह राशि बदलेंगे। गुरु, शनि और राहु-केतु का राशि परिवर्तन नहीं होगा। सूर्य 17 जुलाई को मिथुन से कर्क में और फिर 17 अगस्त को सिंह में प्रवेश करेगा। चंद्र सावन की शुरुआत में मकर राशि में है। ये ग्रह हर ढाई दिन में राशि बदलता है। मंगल 18 अगस्त को सिंह से कन्या मे जाएगा।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!