Seoni News: सिवनी में नारियल बुच से बने भोलेनाथ की आकृति देखने उमड़ रहे श्रद्धालु

Rashtrabaan
1
Highlights
  • 2 सालों से भोलेनाथ की कलाकृति से लोगों का आकर्षित कर रहे विक्की कश्यप

सिवनी,राष्ट्रबाण। सावन माह में भोलेनाथ के भक्त अपने अलग-अलग तरीकों से उन्हें लुभाने का प्रयास करते हैं, लेकिन सिवनी में एक भक्त ने अपनी कलाकृति से भक्तों को अपनी और आकर्षित किया है। दरअसल सिवनी जिले के रहने वाले विक्की कश्यप ने लगातार दूसरे साल महादेव की आकृति से श्रद्धालुओं को आकर्षित कर उनका मन मोह लिया है। विक्की कश्यप से जब राष्ट्रबाण ने चर्चा की तो उन्होंने बताया की वह हर साल सावन माह में मठ मंदिर (math mandir seoni) पर महादेव की नई आकृति बनाने का प्रयास करते हैं। उनके मन मे भोलेनाथ की छवि आती है और वह उसे स्वरूप दे देते हैं। इस बार विक्की कश्यप ने अपनी कला का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। उन्होंने जिला मुख्यालय के सभी मठ मंदिरों से नारियल (श्रीफल) एकत्रित कर भोलेनाथ की आकृति बनाई है। उनकी इस कला को देखने अब जिला मुख्यालय से लेकर दूसरे जिले से भी हजारों की तादात में लोग सिवनी पहुँच रहे हैं। गौरतलब है की पिछले साल भी विक्की कश्यप ने भोलेनाथ की आकृति बनाई थी जिसमे उन्होंने पेड़ो की जड़ों से भोलेनाथ की आकृति तैयार की थी,जिसे देखने पूरे सावन माह तक लोगों की भीड़ एकत्रित हुई थी। ठीक इस साल भी नारियल एवं नारियल बुच से महादेव की आकृति बनाई गई है जो अब आकर्षक का केंद्र बनी हुई है।

- Advertisement -
error: Content is protected !!