चंद्रयान की लांचिग के बाद बदल जाएगा इतिहास: कुछ देर में रवाना होगा चंद्रयान-3

Rashtrabaan

दिल्ली,राष्ट्रबाण। कुछ ही देर में भारत के नया कीर्तिमान स्थापित करने जा रहा है। जिसके बाद भारत इतिहास रच देगा। दरअसल चंद्रयान-2 की लॉन्चिंग के 3 साल 11 महीने और 23 दिन बाद भारत आज चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च करेगा। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर आंध्र प्रदेश में श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से LVM3-M4 रॉकेट के जरिए इसे स्पेस में भेजा जाएगा। अभी क्रायोजेनिक स्टेज की प्रोपेलेंट फिलिंग की जा रही है। अगर मिशन सक्सेसफुल रहा तो अमेरिका, रूस और चीन के बाद भारत ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। चंद्रयान-3 स्पेसक्राफ्ट के तीन लैंडर/रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं। करीब 40 दिन बाद, यानी 23 या 24 अगस्त को लैंडर और रोवर चांद के साउथ पोल पर उतरेंगे। ये दोनों 14 दिन तक चांद पर एक्सपेरिमेंट करेंगे। प्रोपल्शन मॉड्यूल चंद्रमा के ऑर्बिट में रहकर धरती से आने वाले रेडिएशन्स की स्टडी करेगा। मिशन के जरिए इसरो पता लगाएगा कि लूनर सरफेस कितनी सिस्मिक है, सॉइल और डस्ट की स्टडी की जाएगी।

615 करोड़ के बजट में चंद्रयान-3

अगर चंद्रयान-3 के बजट की बात करें तो चंद्रयान-2 के बजट के बराबर ही माना जा रहा है। चंद्रयान-3 का बजट लगभग 615 करोड़ रुपए है, इससे 4 साल पहले भेजे गए चंद्रयान 2 की लागत भी 603 करोड़ रुपए थी। हालांकि, इसकी लॉन्चिंग पर भी 375 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

टीवी पर लाइव और ऑनलाइन देख सकेंगे लॉन्चिंग

चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग के लिए इसरो की ऑफिशियल वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग लाइव दिखाई जाएगी। दूरदर्शन पर भी चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग लाइव देख सकते हैं। जो लोग सतीश धवन स्पेस सेंटर में लॉन्च व्यू गैलरी से लॉन्च को लाइव देखना चाहते हैं, उनके लिए स्पेस एजेंसी ने ivg.shar.gov.in/ पर रजिस्ट्रेशन शुरू किया था। अब रजिस्ट्रेशन बंद हो चुका है।

error: Content is protected !!