मणिपुर हिंसा: पांचवां आरोपी गिरफ्तार

Rashtrabaan
Highlights
  • पुलिस ने दुष्कर्म, हत्या का दर्ज किया केस

मणिपुर, राष्ट्रबाण। मणिपुर में पिछले कुछ दिनों से दो समुदायों के बीच हिंसा लगातार चल रही है। इसी हिंसा में पूरा मणिपुर जल रहा है। इसी हिंसा के बीच दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने और सामूहिक दुष्कर्म के मामले पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। वहीं मणिपुर घटना में अब तक पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इससे पहले पुलिस ने 20 जुलाई को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बता दें कि मणिपुर पुलिस ने शनिवार को बताया कि महीने भर पुरानी वायरल वीडियो मामले में यह पांचवी गिरफ्तारी है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है और आरोपियों के संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। गौरतलब है कि अनुसार घटना मणिपुर के थाउबल जिले में 4 मई को घटी, जहां महिलाओं को अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने इस मामले में अपहरण, सामूहिक दुष्कर्म और हत्या का मामला दर्ज किया है।

- Advertisement -

मणिपुर में आरक्षण को लेकर भड़की हिंसा
यहां बता दें कि मणिपुर में मैतई समुदाय जनजातीय आरक्षण की मांग कर रहा है। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को मैतई को आरक्षण देने का आदेश दिया था लेकिन तीन मई को कुकी और नागा जनजातियों ने इसके खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया, जिससे राज्य में हिंसा भड़क गई। मैतई समुदाय मुख्य तौर पर इंफाल और इसके आसपास के मैदानी इलाके में रहता है, जबकि नागा और कुकी जनजाति के लोग पहाड़ी इलाकों में रहते हैं। आरक्षण मिलने के बाद मैतई समुदाय के लोग भी पहाड़ी इलाकों में जमीन खरीद सकेंगे।

- Advertisement -

मणिपुर के सीएम ने इस्तीफा देने से किया इनकार
सूत्रों की मानें तो मणिपुर की घटना के बाद से सीएम एन बीरेन सिंह लोगों के निशाने पर हैं और उनसे इस्तीफा देने की मांग की जा रही है। हालांकि शुक्रवार को बीरेन सिंह ने इस्तीफा देने की बात से इनकार कर दिया और कहा कि फिलहाल उनका फोकस राज्य में कानून व्यवस्था कायम रखने पर है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!