UP में अखिलेश-राहुल का जादू, रुझानों में सपा 36 सीटों पर आगे

Rashtrabaan

लखनऊ, राष्ट्रबाण। कहते है केंद्र की सत्ता का रास्ता यूपी से हो कर जाता है। लोकसभा में 80 सीटों वाला सबसे बड़ा राज्य में भाजपा को बड़ा झटका दिया है। यूपी में भाजपा की योगी सरकार के वावजूद भाजपा को यूपी में बड़ा नुकसान होता दिखाई दे रहा है। यूपी की जनता ने इंडिया गठबंधन पर विश्वास जताया है।
मतगणना के शुरुवाती रुझानों में समाजवादी पार्टी को 36 सीटों पर बढ़त दिखाई दे रही है। वही भाजपा को बड़ा नुकसान हुआ है। भाजपा 33 सीटों पर बढ़त बनाये हुए है तो वही कांग्रेस 8 सीट, राष्ट्रिय लोक दल 2 सीट और आजाद समाज पार्टी को 1 सीट में आगे है।

- Advertisement -

बता दें की भाजपा चुनाव के शुरुवाती दौर में 400 पार का नारा दिया था लेकिन भाजपा इस आंकड़े के करीब भी नहीं पहुँच पाई है। एग्जिट पोल में भाजपा को प्रचंड बहुमत बताया जा रहा था लेकिन वर्तमान में सभी पोल रिपोर्ट धराशायी होते दिखाई दे रहे है और यूपी की जनता ने इण्डिया गठबंधन पर विश्वास जताते दिखाई दे रहा है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!