लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने छात्रों से जुड़े विभिन्न समस्याओं को लेकर एक नया और महत्वपूर्ण अभियान शुरू किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म ‘एक्स’ पर छात्रों से अपनी आवाज़ को एकजुट करने की अपील करते हुए ‘छात्रों की गूंज’ नामक इस पहल को व्यापक गति देने की बात कही है।
राहुल गांधी ने अपने पोस्ट में उन छात्रों को संबोधित किया जो पेपर लीक, परीक्षाओं में धांधली, बढ़ती फीस और अन्य पढ़ाई संबंधित असुविधाओं का सामना कर रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक आंदोलन नहीं है, बल्कि यह छात्रों की मांगों को सरकार तक पहुंचाने का एक माध्यम है।
उन्होंने कहा कि यदि किसी छात्र के सपने इस व्यवस्था के कारण टूटे हैं, या उनके परिवार ने उनकी पढ़ाई के लिए बड़ी आर्थिक कुर्बानी दी है, तो ‘छात्रों की गूंज’ उनके अधिकारों की आवाज़ बनेगा। इस पहल का उद्देश्य सस्ती शिक्षा उपलब्ध कराना, परीक्षाओं में निष्पक्षता सुनिश्चित करना तथा युवाओं के लिए सम्मानजनक रोजगार के अवसर पैदा करना है।
राहुल गांधी ने छात्रों से आग्रह किया कि वे इस अभियान में भाग लें जो केवल 30 सेकंड का समय लेगा। उन्होंने बताया कि अभिरुचि रखने वाले छात्र आधिकारिक लिंक पर जाकर अपना नाम दर्ज करें, अपने सुझाव साझा करें और ऑनलाइन याचिका पर हस्ताक्षर कर इस आंदोलन को मजबूत बनाएं।
उनका मानना है कि जितने अधिक लोग इस अभियान से जुड़ेंगे, उतनी ही प्रभावशाली छात्र आवाज़ सरकार तक पहुंचेगी। उन्होंने युवाओं से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में इस पहल का हिस्सा बनें और शिक्षा तथा रोजगार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर सरकार के सामने अपनी मजबूती दिखाएं।
इस अभियान को सोशल मीडिया पर ‘

