सिवनी, राष्ट्रबाण। 31 जुलाई की दोपहर को दलसागर लायब्रेरी के पास तीन लोगो द्वारा सुमित मिश्रा की पिटाई की गई थी। जिसमे कोतवाली पुलिस तीन लोगो को हिरासत में लिया है। पिटाई के बाद इसे राजनैतिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा था। तो घटना को लेकर अलग-अलग चर्चाओं का बाजार गर्म था।
थाना प्रभारी सतीश तिवारी से राष्ट्रबाण ने चर्चा की तो उन्होंने बताया की सुमित द्वारा गाड़ी कट मरने की बात सामने आई है। यह पुरानी रंजिश के चलते हुआ है सभी आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। थाना प्रभारी ने यह भी बताया की इस पुरे मामले में एक पुरानी घटना भी सामने आ रही है जिसमे लड़की से छेड़छाड़ की गई थी। सभी एंगलो पर जांच की जा रही है है अभी कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया है।
बता दें की कांग्रेस के सोशल मिडिया जिला अध्यक्ष सुमित मिश्रा द्वारा ऐसे कई विवादित कार्य किये गए है जिसके चलते वह सुर्खियों में रहता है। कुछ बुद्धिजीवियों का मानना है की सुमित यह सब सुर्खियों में रहने के लिए करता है, यह उसका पब्लिसिटी स्टंट है। ज्ञात हो की सुमित द्वारा इसके पूर्व बघेल समाज को पड़िया खाऊ कह कर बागरी समाज को अपमानित किया था जिसके बाद बागरी समाज ने सुमित के खिलाफ थाना कोतवाली में शिकायत की थी।