आईपीएल में खेलेंगे या लेंगे संन्यास? धोनी के बयान से बढ़ा सस्पेंस

Rashtrabaan News Desk
Highlights
  • फिटनेस रिपोर्ट के बाद तय होगा माही का आईपीएल भविष्य
  • डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर तय होगा आईपीएल में खेलना

    नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के दिग्गज महेंद्र सिंह धोनी के इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) से संन्यास की खबरें हर साल उठती हैं। साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले धोनी अब सिर्फ आईपीएल खेलते हैं और ऐसे में फैंस उनका इंतजार करते हैं। इस बार भी धोनी के संन्यास की खबरें उठ रही हैं, लेकिन खुद माही ने साफ कर दिया है कि वह इस बारे में अंतिम फैसला कब लेंगे।
    धोनी ने पिछले सीजन आईपीएल में नहीं खेले थे। वह चोट के चलते पूरे सीजन से बाहर रहे थे। घुटने की चोट से वह लंबे समय से परेशान हैं और पिछले सीजन को देखते हुए माना जा रहा है कि अगला सीजन धोनी का आखिरी हो सकता है।
    बेंगलुरु में एक हेल्थकेयर इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे धोनी ने कहा कि वह दिसंबर से पहले इस बारे में फैसला ले सकते हैं। धोनी से जब पूछा गया कि क्या वह अगले आईपीएल सीजन में दिखाई देंगे तो उन्होंने कहा, “डॉक्टर, मुझे टेस्ट से गुजरना होगा। आपको मुझे रिपोर्ट देनी होगी और इसके बाद दिसंबर से पहले मैं देखूंगा कि एक और सीजन खेलने से पहले मैं कितना मजबूत हूं।” उन्होंने कहा, “अगर मैं ठीक नहीं होता हूं तो आपको यह सुनिश्चित करना होगा कि आप सब कुछ सही करें ताकि यह पुरानी गाड़ी रोड़ पर सही चल सके।”
    बीते कुछ सीजनों में धोनी आईपीएल में मुख्यतः एक विकेटकीपर के तौर पर ही खेले हैं। वह बल्लेबाजी क्रम में कई बार काफी नीचे नजर आए हैं जिसे लेकर उनकी आलोचना भी हुई है। धोनी ने अब चेन्नई की कप्तानी भी छोड़ दी है और ऋतुराज गायकवाड़ को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस समय धोनी का काम मेंटर का ज्यादा है और बहुत संभावना है कि वह आने वाले सीजन में सिर्फ इसी भूमिका में नजर आएं क्योंकि स्टीफन फ्लेमिंग ने चेन्नई के कोच का पद छोड़ दिया है।

    error: Content is protected !!