निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने से 4 मजदूरों की मौत 5 घायल,सस्पेंशन तार टूटने से हुआ हादसा

Rashtrabaan

ग्रेटर नोएडा,राष्ट्रबाण। दिल्ली से सटे नोएडा में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन इमारत में लिफ्ट गिरने से चार मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं 4 अन्य गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाए गए हैं। दरअसल हादसा आम्रपाली ग्रुप की बिल्डिंग में हुआ है। सूचना मिलने पर प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। हादसे के समय लिफ्ट में मजबूर निर्माण सामग्री लेकर ऊपर जा रहे थे। जिला कलेक्टर मनीष वर्मा ने एएनआई को बताया, ‘चार लोगों की मौत हो गई है। पांच लोगों की हालत गंभीर है और शहर के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। हमारी टीम शहर के अस्पताल में मौजूद है। हमारे अधिकारी भी साइट पर मौजूद हैं और कोई भी वहां नहीं फंसा है। उचित इलाज दिया जा रहा है। एक जांच चल रही है।” हादसा सुबह 8 बजे हुआ। अधिकारियों के मुताबिक, घटना का कारण अभी भी अज्ञात है। श्रमिक 14वीं मंजिल पर लिफ्ट का उपयोग कर रहे थे, तभी उसका सस्पेंशन तार टूट गया और वह जमीन पर गिर गई। वहीं हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जैसे ही लोगों यह हादसा देखा चीख पुकार मच गई। वहीं पुलिस की जानकारी लगते ही वह मौके पर पहुँचे जहां एकत्रित लोगों की भीड़ को हटाया गया। हालांकि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!