42 की औरत 23 साल का युवक , जिम की दोस्ती के बाद युवक ने महिला को मारी गोली ओर कर ली आत्महत्या

Rashtrabaan

दिल्ली, राष्ट्रबाण। दिल्ली में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक 23 साल के युवक ने 3 बच्चों की मां को कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी जिसके बाद उसने स्वयं को भी गोली मार ली। घटना दिल्ली के डाबरी की बताई जा रही है। गुरुवार देर शाम 42 साल की महिला की हत्या और फिर आरोपी 22 वर्षीय युवक के सुसाइड के सनसनीखेज मामले में पुलिस ने खुलासा किया है। 2 साल दोनों जिम में पहली बार मिले थे। जांच में जुटे एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतका 42 वर्षीय महिला 23 वर्षीय आशीष से तकरीबन 2 साल जिम में मिली थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच करीबियां बढ़ने लगीं। लेकिन उनकी दोस्ती महिला के ससुराल वालों, खासकर उसके पति को पसंद नहीं थी। पुलिस ने बताया कि दोनों के बीच बातचीत अभी भी हो रही थी लेकिन आशीष ने महिला को मारने के बाद खुद सुसाइड क्यों किया इस बारे में छानबीन चल रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि रेनू गोयल और आशीष के बीच ऐसा क्या हुआ कि हत्या और सुसाइड की वारदात हुई, इसका अबतक पता नहीं चल पाया है। आशीष के कब्जे से या उसके घर से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस दोनों परिवारों के सदस्यों, उनके रिश्तेदारों और पड़ोसियों से कई एंगल से पूछताछ कर रही है। पुलिस उपायुक्त (द्वारका) हर्ष वर्धन ने बताया, ” पुलिस ऐसे सुराग तलाश रही है जिससे हत्या और आत्महत्या के पीछे की वजह का पता चल सके।”घटना गुरुवार रात 8.45 बजे डाबरी पुलिस स्टेशन को डाबरी एक्सटेंशन के वैशाली इलाके में एक हत्या के मामले की सूचना मिली थी। पुलिस की एक टीम वहां पहुंची और पाया कि एक 42 वर्षीय महिला रेनू गोयल के सिर में नजदीक से गोली मारी गई। गोली सिर को आर-पार कर गयी थी। स्थानीय जांच से पता चला कि मृतका एक गृहिणी थी और उसके तीन बच्चे हैं। पति, जो एक प्रॉपर्टी डीलर है। घटना के बाद कक्तव फुटेज के आधार पर पुलिस आशीष तक पहुंची। आशीष का घर रेनू के घर से 5 मिनट की दूरी पर है। परिजनों से पूछताछ में पता चला कि आशीष घर पर नहीं है। जिसके बाद पुलिस छत पर पहुंची जहां उसका शव बरामद हुआ। उसके दाहिने हाथ के बगल में कट्टा पड़ा हुआ था और उसने अपने सिर में गोली मारकर सुसाइड की थी। बिल्डिंग में बर्थडे पार्टी के चलते गोली चलने की आवाज का किसी को पता नहीं चला।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!