72 घँटे 76 मौत: 5 राज्यों में भारी बारिश से मची तबाही

Rashtrabaan
Highlights
  • मध्यप्रदेश के पर्यटकों पर उत्तराखंड में गिरा पत्थर: 4 की

दिल्ली,राष्ट्रबाण। प्रदेश भर में भारी बारिश का दौर जारी है। ऐसे में देश की विभिन्न राज्यों में अति बारिश ने कहर मचा कर रखा है। देश के 5 राज्यों में मुसलादार बारिश ने जन जीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। वहीं हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ल, यूपी और पंजाब में 6 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। हिमाचल में 24 घंटे में 39 जगह लैंडस्लाइड हुआ। ब्यास नदी के उफान के चलते इमारतें बह गईं, पुल ढह गए। ऐसे में पिछले 72 घंटों में देश के अलग-अलग राज्यों में 76 लोगों की जान चली गई। यूपी में 34, हिमाचल में 20, जम्मू-कश्मीर में 15, दिल्ली में पांच और राजस्थान और हरियाणा में एक-एक की मौत हुई है।
इसी बीच उत्तराखंड से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई जहां उत्तरकाशी में मध्य प्रदेश के टूरिस्ट की गाड़ियों पर पहाड़ से टूटकर पत्थर गिर गए। इस हादसे में इंदौर के चार टूरिस्ट की मौत हो गई। वहीं 10 लोग घायल हुए हैं।
दिल्ली में यमुना नदी खतरे के ऊपर…
मुसलादार बारिश से दिल्ली में यमुना नदी का वाटर लेवल खतरे के निशान को पार कर गया है। मंगलवार सुबह 8 बजे तक नदी का पानी 206.32 मीटर पर बह रहा था। 1978 में हाईएस्ट 207.49 मी तक गया था।

- Advertisement -

क्या रहेगा अगले 24 घंटे मौसम का हाल…

- Advertisement -

देश भर में अगले 24 घँटे किन राज्यों में भारी बारिश की सम्भवना है इसकी जानकारी मौसम विभाग ने जारी की है। जिसमे राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मिजोरम, मणिपुर, त्रिपुरा, गुजरात, गोवा, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और ओडिशा शामिल है।

- Advertisement -

मध्यप्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

- Advertisement -

मध्यप्रदेश में बारिश भी अपना विकराल रूप दिखा रही है। ऐसे में मंगलवार को भोपाल में सुबह से रुक-रुक कर बारिश हो रही है।
वहीं मध्यप्रदेश में अगले दो दिन तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। मंगलवार को श्योपुर में अति भारी बारिश का अलर्ट है। ग्वालियर, जबलपुर समेत प्रदेश के 23 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। यहां 2.5 इंच से ज्यादा पानी गिरने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि प्रदेश में दो दिन बारिश की एक्टिविटी ज्यादा रहेगी। भोपाल में मध्यम से तेज बारिश हो सकती है। मंगलवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, सागर संभाग के जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। नॉर्थ ईस्ट राजस्थान के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह उत्तरी मध्यप्रदेश से होकर पूर्व की ओर बढ़ेगा। ट्रफ लाइन एक्टिव होगी। इस कारण प्रदेश में बारिश होगी।
छिंदवाड़ा में जल भराव,झिंगरिया वॉटर फॉल में डूबे युवक का शव मिला..

- Advertisement -

देलाखारी के पास झिंगरिया वॉटर फॉल में पुलिस, एसडीआरएफ, वन विभाग का सयुंक्त तलाशी अभियान उस वक्त समाप्त हो गया जब आज सुबह यहाँ डूबे पिपरिया निवासी युवक प्रवेश ठाकुर का शव मिला। रविवार को अपने दोस्तों के साथ वॉटर फॉल में पिकनिक मनाने आया युवक सेल्फी लेते वक्त झरने में डूब गया था। तभी से एक बड़ा तलाशी अभियान चल रहा था, जो सोमवार दिन भर चला और मंगलवार को अलसुबह फिर से युवक की तलाश शुरू हुई, आखिरकार उसका शव ही मिल पाया। वहीं छिंदवाड़ा में लगातार हो रही बारिश से शनिवार को पूर्व मंत्री चंद्रभान सिंह के बंगले में पानी घुस गया। ढीमराढाना इलाके में घुटनों तक पानी भर गया। फॉरेस्ट विभाग के कैम्पस की दीवार भी ढह गई।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!