घर में बेटी के सगाई की तैयारी के बीच, मां अपने प्रेमी के साथ भागी, स्टेटस के कारण जो हुआ…

Rashtrabaan

    जळगाव जिले के जामनेर शहर में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां बेटी के सगाई के सिर्फ पांच दिन शेष थे, लेकिन उसकी मां अपने प्रेमी के साथ भाग गई और फिर वहीं शादी कर ली। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है और पीड़ित परिवार पर सामाजिक तिरस्कार की छाया पड़ गई है।

    ‘स्टेटस’ ने खोला राज

    जानकारी के अनुसार, जामनेर के एक परिवार में बेटी के सगाई का कार्यक्रम बड़े उत्साह के साथ चल रहा था। घर में शादी की तैयारी जोरों पर थी और माहौल खुशियों से भरा हुआ था। लेकिन, इसी बीच गुपचुप तरीके से लड़की की मां अपने प्रेमी के साथ घर से फरार हो गई। उन्होंने एक दूसरे से शादी भी कर ली, जोकि पूरे परिवार के लिए एक बड़ा झटका साबित हुआ।

    परिवार को इसके बारे में तब पता चला जब मां के प्रेमी ने उनकी शादी की तस्वीरें अपने मोबाइल फोन के व्हाट्सअप स्टेटस पर डाल दी। इस स्टेटस को देखकर लड़की के परिजनों में भारी झटका पहुंचा। जो घर खुशियों और उत्सव का केंद्र था, वहां अचानक एक सन्नाटा छा गया। मां द्वारा ऐसा कदम उठाने और प्रेमी द्वारा वह तस्वीर सार्वजनिक करने से समाज में उस परिवार का खूब मजाक उड़ा।

    इस घटना से व्यथित लड़की के पिता ने जामनेर पुलिस स्टेशन जाकर मदद मांगी और आग्रह किया कि वह स्टेटस तत्काल हटा लिया जाए ताकि उनकी पारिवारिक प्रतिष्ठा को सुरक्षित रखा जा सके। उन्होंने कहा, “केवल पांच दिन दूर है बेटी की सगाई, समाज में हमारी बड़ी निंदा हो रही है, कृपया उन्हें फोन से स्टेटस हटाने को कहें।”

    पुलिस ने किया मामला सुलझाने का प्रयास

    पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत उस प्रेमी को बुलाकर समझाइश दी। कानून और सामाजिक परिस्थिति को ध्यान में रखते हुए उसे उचित दिशा-निर्देश दिए गए। इसके बाद प्रेमी ने अपनी मोबाइल से विवादित स्टेटस हटा दिया। फिलहाल, इस मामले पर अस्थायी तौर पर विराम लग गया है, लेकिन इस विचित्र शादी की चर्चा पूरे जळगाव जिले में जमे रही है।

    Source

    error: Content is protected !!