‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ में बड़ी कार्रवाई, 18 गिरफ्तार और 1,424 बैंक खाते फ्रीज

Rashtrabaan News Desk
Highlights
  • नशा तस्करों पर अमित शाह का प्रहार, तीन राज्यों में 38 ठिकानों पर छापेमारी
  • नशा तस्करी के खिलाफ बड़ा अभियान, 100 करोड़ के हवाला लेनदेन का खुलासा

    नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए गए ‘ऑपरेशन ट्राइडेंट’ के तहत असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में 18 लोगों को गिरफ्तार किया और 1,424 बैंक खातों को फ्रीज किया गया।
    केंद्रीय मंत्री शाह ने अभियान की सराहना कर कहा कि भारत मादक पदार्थ तस्करी गिरोहों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई जारी रखेगा। शुक्रवार को चलाए गए अभियान में करीब 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ। इसके अलावा 17.82 करोड़ रुपये की संपत्तियां कुर्क की गईं, जबकि 500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपये जब्त किए गए।
    केंद्रीय गृह मंत्री के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय गिरोह भारत, म्यांमा और बांग्लादेश के सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय था। उन्होंने संयुक्त मादक पदार्थ-रोधी टीम और संबंधित राज्यों की पुलिस को कार्रवाई के लिए बधाई दी। केंद्रीय मंत्री शाह ने कहा कि सरकार का लक्ष्य 31 दिसंबर 2029 तक सभी मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क को खत्म करना है।

    error: Content is protected !!