CM विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दी दीपावली की शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

Chhattisgarh Rashtrabaan

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने मां लक्ष्मी और भगवान श्री गणेश से सभी के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और मंगलमय जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि दीपावली केवल दीप जलाने का त्योहार नहीं, बल्कि आशा, विश्वास, प्रेम और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। यह पर्व हमें अंधकार से प्रकाश की ओर बढ़ने और जीवन में सकारात्मकता अपनाने की प्रेरणा देता है। साथ ही भाईचारे, एकता और आपसी प्रेम की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने कामना की कि दीपावली का यह शुभ अवसर प्रदेश के प्रत्येक घर में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। छत्तीसगढ़ निरंतर विकास और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़े तथा उन्नति के नए कीर्तिमान स्थापित करे।

error: Content is protected !!