रायपुर में 4 थाना प्रभारियों का तबादला, जानिए किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

Chhattisgarh Rashtrabaan

रायपुर। रायपुर कमिश्नरेट में प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से थाना प्रभारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग ने चार निरीक्षकों का तबादला करते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल के तहत तेलीबांधा, आमानाका और उरला थानों को नए थाना प्रभारी मिले हैं।

जानकारी के मुताबिक, रायपुर पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने गुरुवार को थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली थी। बैठक में कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों और थानों में लंबित मामलों की समीक्षा की गई। इस दौरान कामकाज में लापरवाही और लंबित प्रकरणों को लेकर कुछ थाना प्रभारियों को फटकार भी लगाई गई थी। इसके बाद शुक्रवार को तबादला सूची जारी की गई।

इन निरीक्षकों को मिली नई जिम्मेदारी

जारी आदेश के अनुसार, अजय झा को आमानाका थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं सुधांशु बघेल को उरला और रोहित मालेकर को तेलीबांधा थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा टिकरापारा थाने में पदस्थ प्रमोटिव निरीक्षक बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है। पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने और थानों के कामकाज में सुधार लाने की कवायद के रूप में देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!