सिवनी : कोतवाली पुलिस का बड़ा एक्शन, हथियार तस्कर गिरफ्तार; माउजर बरामद, भाजपा नेता के करीबी से जुड़े हैं तार?

Rashtrabaan
Highlights
  • माउजर बरामद, पुलिस कर रही है कड़ाई से पूछताछ
  • राजनीतिक गलियारों में खलबली, भाजपा नेता के करीबी का आ रहा नाम

सिवनी, राष्ट्रबाण। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराधियों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे शिकंजे के तहत कोतवाली पुलिस ने एक शातिर हथियार तस्कर को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध हथियार (माउजर) भी बरामद किया है। इस सनसनीखेज खुलासे के बाद से स्थानीय राजनीतिक गलियारों और शहर में हड़कंप मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि शहर के भीतर एक संदिग्ध युवक अवैध हथियारों को बेचने की फिराक में घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली थाना प्रभारी के निर्देशन में एक टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने बिना समय गंवाए संदिग्ध युवक को पकड़ने के लिए शहर में एक सटीक जाल बिछाया और पुलिस ने उसे धर दबोचा।

माउजर बरामद, पुलिस कर रही है कड़ाई से पूछताछ

सूत्रों बताते है कि हिरासत में लिए गए युवक की जब जामा-तलाशी ली गई, तो उसके पास से एक अवैध माउजर (पिस्तौल) बरामद हुई। पुलिस ने हथियार को जप्त करते हुए आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, कोतवाली थाने में आरोपी से लगातार पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह यह हथियार कहाँ से लेकर आया था और इसे शहर में किसे बेचने की योजना बना रहा था।

राजनीतिक गलियारों में खलबली, भाजपा नेता के करीबी का आ रहा नाम

इस मामले में सबसे बड़ा और सनसनीखेज खुलासा सामने आ रहा है। सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तार किया गया यह युवक अकेला नहीं है, बल्कि वह शहर के एक रसूखदार भाजपा नेता के करीबी के साथ मिलकर लंबे समय से अवैध हथियारों की सप्लाई का काला कारोबार कर रहा था। यदि सूत्रों के दावे सच साबित होते हैं, तो यह मामला केवल एक सामान्य हथियार तस्करी तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसके तार बड़े सिंडिकेट और राजनीतिक संरक्षण से भी जुड़ सकते हैं। सूत्रों का यह भी दावा है की हथियार तस्कर के पिता पर चोरी के मामले दर्ज है और उसके द्वारा चोरी किया गया माल भाजपा नेता का करीबी के द्वारा खपाया जाता है।

error: Content is protected !!