CM विष्णुदेव साय बोले- 12 साल में देश के 50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए, PM मोदी के नेतृत्व को दिया श्रेय

Chhattisgarh Rashtrabaan

    रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने विश्व बैंक की रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि पिछले 12 वर्षों में भारत के लगभग 50 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। उन्होंने इसे देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गरीब कल्याण की नीतियों को दिया।

    मुख्यमंत्री साय ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच, दृढ़ इच्छाशक्ति और गरीबों के प्रति प्रतिबद्धता के कारण देश में लोगों के जीवन स्तर में लगातार सुधार हुआ है। सरकार ने गरीबों के कल्याण और उन्हें बेहतर जीवन उपलब्ध कराने की दिशा में निरंतर काम किया है।

    सीएम साय ने इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए उन्हें हृदय से धन्यवाद दिया।

    error: Content is protected !!