Karnataka News: पत्नी के प्रेमी का पहले काटा गला फिर पिया खून…

Rashtrabaan
Highlights
  • चरित्र संदेह पर पत्नी के प्रेमी का सरेराह काटा गला

कर्नाटक,राष्ट्रबाण। कर्नाटक में एक बड़ी ही विचित्र घटना सामने आई जो मन को विचलित कर देने वाली है। यह घटना में एक शख्स ने अपनी पत्नी के प्रेमी का सरेराह गला काट दिया। गला काटने के बाद उसने खून पिया। विचलित कर देने वाली खबर का वीडियो उसी की दोस्त द्वारा बनाया गया। जिसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वहीं घटना में घायल शख्स का उपचार जारी है। यह पूरी घटना चिक्काबल्लापुर शहर की है। जहां पत्नी के प्रेमी मारेश को विजय ने जंगल में लेकर गया जहां उसने उसका गला रेत दिया।पुलिस ने बताया की घटना 19 जून की है जब आरोपित विजय अपने दोस्त जॉन के साथ मारेश को घटना स्थल ले गया जहां उसने घटना को अंजाम दिया।
अच्छी बात यह रही कि गला कटने के बाद भी मारेश जिंदा है। अस्पताल में उसका इलाज चला और अब छुट्टी भी मिल गई है। मारेश की शिकायत पर ही पुलिस ने विजय को गिरफ्तार किया है। विजय और जॉन, दोनों से पूछताछ की जा रही है।

- Advertisement -
error: Content is protected !!